नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्रों में दर्जनों घाटों पर पूजा के लिए की गयी साफ-सफाई

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर नगरपालिका परिषद पडरौना के नगरीय क्षेत्रों में महापर्व छठ पूजा हेतु नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में विगत सप्ताह भर से हो रही तैयारी आज...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर नगरपालिका परिषद पडरौना के नगरीय क्षेत्रों में महापर्व छठ पूजा हेतु नपाध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में विगत सप्ताह भर से हो रही तैयारी आज हर छठ घाट पर सुनियोजित व्यवस्था के रूप में दिखाई दी। पालिका अध्यक्ष श्री जायसवाल से वार्ता के क्रम में उन्होंने बताया कि 31 नए राजस्व ग्राम और नगरीय क्षेत्र में कुल चार दर्जन बड़े छठ घाटों को साफ सफाई कर पूजन हेतु तैयार किया जा चुका है। घाट के किनारे घास की सफाई के अलावा, भूमि का समतलीकरण, बेदियों की पेंटिंग, व घाट तक आने जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ चूना गिराकर वृहद रूप से महापर्व छठ की तैयारी पूरी हो चुकी है।

 

उन्होंने छठ को लेकर अपनी योजनाओं को बताते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में माताओं को घाट तक पहुंचने के लिए 150 की संख्या में निःशुल्क वाहन के अलावा हर छठ घाट पर चाय पानी की व्यवस्था, पब्लिक अड्रेस सिस्टम, टेण्ट का प्रबंध, प्रकाश की समुचित व्यवस्था के अलावा आपातकालीन सेवा हेतु फर्स्ट एड सुविधा भी दी गयी है जिससे घाट पर आने वाली व्रती माताओ के अलावा उनके परिजनों को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसी क्रम में आज उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने नगर के बंजारी घाट क्षेत्र में हो रहे छठ पूजन कार्यक्रम में व्रती माताओं बहनों के साथ मौजूद रहकर छठमाता के पूजन व व्रती माताओं से आशीर्वाद लेकर उनके कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली। राज्य व केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सभी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामना संदेश भी प्रेषित किया।

इस दौरान सुशीला देवी, माला देवी, मालती देवी, सोनी मद्धेशिया, संतोषी देवी, आरती देवी, प्रियंका देवी, साधु मद्धेशिया, जयप्रकाश गुप्ता मैनेजर, संतोष, सुरेश,अशोक गुप्ता, अनिल कुमार, अरुण प्रसाद बृजेश शर्मा, मंथन सिंह सहित नपा के सफाई व प्रकाश वर्ग के लिपिक और कर्मचारियों के अलावा कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति रही।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY