व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देकर व्रत संपन्न किया

Shareकुशीनगर भगवान सूर्य का महापर्व छठ सोमवार की सुबह महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देकर ब्रत संपन्न किया। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन जनपद के...

कुशीनगर भगवान सूर्य का महापर्व छठ सोमवार की सुबह महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देकर ब्रत संपन्न किया। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन जनपद के शहरी व ग्रामीणों क्षेत्रो के व्रती महिलाए अपने परिजनों के साथ विभिन्न नदी घाटों और तालाबों के किनारे पहुंचे और जलाशय में खड़े होकर उदयीमान भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिया। महिलाओं ने छठी मइया से अपने पुत्र, सुहाग और परिवार की खुशियां मांगीं। इसके बाद 36 घंटे का अपने निर्जल व्रत का पारायण किया।
भोर से ही व्रती महिलाएं व श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे। रविवार के अस्तलगामी सुर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद घर में भरी कोसी को भोर में घाट पर पहुंचाया गया और छठ बेदी पर गन्ने के बीच कोसी रखकर षष्टी माता व भगवान आदित्य की धूप दीप, नैवेद्य अर्पित कर पूजा अराधना की गई । सूर्योदय होते ही व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। इस दौरान गांव से लेकर शहर तक के घाटों पर छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे । छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाएं जहां पानी मे खडी होकर हाथ मे फल आदि से भरा सूप लेकर भगवान भानु की स्तुति करते हुए उनके उदय होने का इंतजार कर रही थी वही उनके साथ गई अन्य महिलाए समूह मे छठी मइया की गीत गा रही थी। जैसे ही आकाश मे भगवान तपन की लालिमा छाई कि अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया।
छठ महापर्व पर सोमवार की सुबह रंग-बिरंगी रोशनी में जिले भर के छठ घाट गुलजार रहे। गीतों की गूंज दूर तक सुनाई देती रही। हाथ में जल लेकर भगवान सूर्य की ओर टकटकी लगाए पानी में खड़ी महिलाओं की श्रद्धा देखने लायक रही। ठंड में भी भगवान सुर्य देव के दर्शन के लिए महिलाओं का धैर्य नहीं टूटा। उगते हुए ओजस्कर को अ‌र्घ्य देने के बाद महिलाओं ने दीप जलाकर पानी में बहाया। इसी के साथ छठ पूजन के तीन दिवसीय व्रत का समापन हुआ।

जिले के छठ घाटों पर दिखा उत्साह
मटिहनिया स्थिति पोखरा, रामपुर स्थिति पोखरा,बंदी छापर पोखरा, परसौनी कला पोखरा, पडरौना नगर छावनी स्थित पोखरा, रामलीला मैदान स्थित रामधाम पोखरा, बावली चौक स्थित पोखरा, खिरकिया झरही नदी घाट बांसी नदी घाट, रामकोला में धर्म समदा पोखरा, कसया मे हिण्यावती नदी घाट, श्रीनाथ पोखरा, सपहा मे धाधी घाट, वाडी नदी घाट, सेवरही के शिवाघाट, बासी घाट, मथौली मे काली मंदिर घाट सहित जिले के सभी छठ घाटों पर व्रती महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

नगरपालिका की मुकम्मल व्यवस्था
छठ पर्व को लेकर नगर पालिका द्वारा मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। सफाई, बिजली के साथ चाय व जागरण की व्यवस्था हर वर्ष के भाति इस वर्ष भी की गई थी। व्रती महिलाओं के आने-जाने की सुविधा को लेकर आटो का भी इंतजाम किया गया था। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल सुबह खुद भी छठ घाट पर पहुंचे और व्रती महिलाओं की सुविधा को लेकर नपा कर्मियों को निर्देश देते रहे। इस दौरान लोगों को शुभकामनाएं भी दीं।

सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। एसपी धवल कुमार ने खुद छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा के इंतजाम को देखा और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

Categories
Uncategorized
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY