जाँच में दोषी पाये गये स्वास्थ्य विभाग के छह कर्मचारियों का सेवा समाप्त

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जिला अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड मे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण जमीन पर तडप रहे घायल व्यक्ति का कुत्ते के बच्चे द्वारा खून चाटते...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जिला अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड मे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण जमीन पर तडप रहे घायल व्यक्ति का कुत्ते के बच्चे द्वारा खून चाटते हुए वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के छह कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गयी।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक नवंबर का बताया जा रहा है जिसमें सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक इमरजेंसी वार्ड में फर्श पर तड़प रहा है. घायल के पास न ही कोई डॉक्टर है और न ही कोई स्टाफ दिखाई दे रहा है. जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग जिला प्रशासन और सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय के आपातकालीन वार्ड में दिनांक 1 नवंबर की रात्रि में सड़क दुर्घटना में घायल विट्टू नामक व्यक्ति के अचेत अवस्था में फर्श पर लेटे रहने व आसपास कुत्ते की गतिविधियों का वायरल हुए वीडियो को जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान में लिया। नतीजतन जांच मे रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात छह चिकित्सा कर्मी क्रमशः
स्टाफ नर्स सुनील कुशवाहा, संविदा एनएचएम रामाशीष यादव, वार्ड बॉय विजय बहादुर कुशवाहा, वार्ड बॉय
मनहरण शुक्ला, स्वीपर अर्जुन कुशवाहा, स्वीपर) मुकेश कुमार को कार्यो के प्रति लापरवाही को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया गया है।

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि जिला अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड मे फर्श पर लेटे 25 वर्षीय विट्टू नामक व्यक्ति के पास कुत्ते की मौजूदगी से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसे गम्भीरता से लेते हुए जांच करायी गयी। जांच मे दोषी पाये गये स्वास्थ्य विभाग के छह कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गयी है। इसके अलावा डाक्टर के खिलाफ भी शासन को रिपोर्ट की गयी है। डीएम ने बताया कि विट्टू की हालत गंभीर होने के कारण उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY