देह व्यापार कारोबार का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Share◆ चार महिला सहित आठ पुरुष आपत्तिजनक स्थिति मे गिरफ्तार। ◆ पुलिस ने शुभ शगुन मैरिज हॉल एंड गेस्ट हाउस को किया सील। यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद के...

◆ चार महिला सहित आठ पुरुष आपत्तिजनक स्थिति मे गिरफ्तार।

◆ पुलिस ने शुभ शगुन मैरिज हॉल एंड गेस्ट हाउस को किया सील।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद के कसया नगर के देवरिया रोड स्थित शुभ शगुन मैरेज हॉल एंड गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया। छापामारी के दौरान आपत्तिजनक मे चार युवतियों के साथ आठ युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 17 आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है। गिरफ्तार युवक-युवतियों के खिलाफ एएचटीयू अनैतिक व्यापार निषेध अधिनियम की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मैरेज हाॅल को सील कर दिया गया है।

स्थानीय थाने में कसया सीओ पीयूष कांत राय तथा पडरौना सीओ कुंदन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि देह व्यापार के बारे में सूचना मिली थी। इसी आधार पर कसया सीओ की अगुवाई में कसया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी व टीम ने शुभ शगुन मैरिज हॉल एंड गेस्ट हाउस की तलाशी ली, तो मौके पर होटल के विभिन्न कमरों से आठ पुरुष और चार महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

गिरफ्तार लोगो की पहचान

मौके पर आपत्तिजनक स्थिति मे गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विषम कुमार पुत्र गणेश चंद्र दुबे निवासी शाहपुर थाना गोसाईगंज जिला अयोध्या, सुनील पुत्र मिठाईलाल निवासी कुशमहा टोला निवासी खपरधिकवा थाना श्यामदेउरवा जिला महाराजगंज, मिथिलेश कुमार सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी मरछागर लच्छीराम थाना हथुआ जिला गोपालगंज बिहार, मुन्ना कुमार पुत्र रामनाथ प्रसाद पटेल निवासी मनिछापर थाना हथुआ जिला गोपालगंज बिहार, मनोज कुमार शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा निवासी मरछागर लच्छीराम थाना हथुआ जिला गोपालगंज बिहार, बलिंद्र सिंह पुत्र रामदेव निवासी मरछागर लच्छीराम थाना हथुआ जिला गोपालगंज बिहार, फकरुद्दीन पुत्र अलीन अंसारी निवासी पुरंदरपुर थाना तुर्कपटी जिला कुशीनगर, अभिषेक सिंह पुत्र बैरिस्टर सिंह निवासी गोपालगढ़ थाना कसया जिला कुशीनगर के रूप में हुई है। इनके साथ चार महिलाएं भी पकड़ी गईं हैं।

बरामद हुए आपत्तिजनक सामग्री

मौके से 17 आपत्तिजनक वस्तुएं, चार टैबलेट दवा, दो खाली सिगरेट का डब्बा, छह बियरकेन, दो स्कार्पियो सहित अन्य सामान मिला है। शुभ शगुन मैरिज हाल एंड गेस्ट हाउस को सील कर मुकदमा किया गया है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY