नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा रेलवे सड़क निर्माण के लिए एनओसी की गई मांग

Shareकुशीनगर पडरौना नगर में जर्जर सड़कों के नए सिरे से निर्माण के बीच बीते दिनों बुधवार को पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने रेलवे स्टेशन पडरौना परिसर में प्रबन्धक...

कुशीनगर पडरौना नगर में जर्जर सड़कों के नए सिरे से निर्माण के बीच बीते दिनों बुधवार को पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने रेलवे स्टेशन पडरौना परिसर में प्रबन्धक वाराणसी मण्डल पूर्वोत्तर रेलवे रामाश्रय पाण्डेय से मुलाकात कर जलकल तिराहे से नौनिया पट्टी रेलवे क्रासिंग तक नए सिरे से निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग सम्बन्धी पत्रक सौंपा।

गौरतलब है कि उक्त सड़क रेलवे मंत्रालय के अधीन होने के कारण पालिका क्षेत्र में होने के बावजूद भी नपा द्वारा नहीं बनवाई जा सकी है। पूछे जाने पर नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि रेलवे सड़क के लिए एनओसी की मांग की गई है तथा सम्बन्धित कार्यालय द्वारा शीघ्र ही अनापत्ति प्रमाण पत्र का आश्वासन भी दिया गया है। सम्बन्धित एनओसी मिलते ही उक्त सड़क पर टेंडर करा कर काम शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे क्षेत्र की दशकों से उपेक्षा का शिकार रही मालगोदाम से बेलवा चुंगी सड़क तथा रेलवे स्टेशन गेट से बेलवा चुंगी की ओर की दोनों प्रमुख सड़कों का निर्माण करा दिया गया है। नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने जानकारी दी कि अभी तक 190 से अधिक इंटरलॉकिंग, सीसी और हॉट मिक्स प्लांट से निर्मित पिच सड़कों का निर्माण नपा द्वारा कराया गया है जिससे यातायात व्यवस्था सुगम और सरल हो गयी है साथ ही तिलक चौक से सीवरेज के अलावा बावली बाईपास सड़क निर्माणाधीन है जिसे नवम्बर माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY