पांच दिवसीय श्री हरिकथामृत का भव्य शुभारंभ

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा पांच दिवसीय श्री हरिकथामृत का भव्य शुभारंभ शनिवार को नगर के पिंजरापोल गौशाला प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा पांच दिवसीय श्री हरिकथामृत का भव्य शुभारंभ शनिवार को नगर के पिंजरापोल गौशाला प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल रहे। इन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन समाज मे एकजुटता के अलावा मनुष्य में भारतीय सनातन संस्कृति के जागरण का कार्य करते हैं। इनके द्वारा प्रकाश व्यवस्था, टेंट, माइक, जलपान तथा अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की गयी।

गौरतलब है कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था है जो समाज को सशक्त बनाने एवं मानव व्यक्तित्व के विकास हेतु कार्यरत है तथा भारतीय वैदिक संस्कृति व परम्परा के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है।संस्थान की आधारभूत शिला ब्रम्हज्ञान है। गुरुदेव आशुतोष जी महाराज के महान उद्देश्य विश्वशांति की पूर्ति हेतु संस्थान में हजारों की संख्या में शिष्य शिष्याएं कर्मठता व स्वेच्छापूर्वक समाज कल्याण हेतु निरन्तर संलग्न है। कार्यक्रम के प्रथम दिन के माध्यम से लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया गया ताकि लोग ईश्वर की शास्वत भक्ति से जुड़कर अपने जीवन का कल्याण कर पाएं।

इस अवसर पर स्वामी अर्जुनानंद जी, विश्वरूपानंद जी, साध्वी करुणा भारती जी, साध्वी सुबुद्धा भारती जी, श्रीमती सुनीता बंका सहित ब्रजेश शर्मा, आलोक विश्वकर्मा, पिंटू कुमार आदि सैंकड़ों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY