जनपद के 18 चयनित प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को दिया गया नियुक्ति पत्र

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1395 प्रवक्ता व सहायक अध्यापक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण जनपद कुशीनगर के एन आई...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1395 प्रवक्ता व सहायक अध्यापक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण जनपद कुशीनगर के एन आई सी के वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में किया गया और जनपद के 18 चयनित प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र का वितरण सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे,विधायक पडरौना मनीष जायसवाल व जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि मिशन रोजगार के अंतर्गत लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश से राजकीय माध्यमिक विद्यालय हेतु चयनित प्रवक्ता/ सहायक अध्यापकों को पंचम चरण में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण लखनऊ से किया गया जिसका सजीव प्रसारण जनपद कुशीनगर समेत सभी जनपदों में किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे प्रसन्नता का क्षण बताते हुए कहा कि प्रदेश के ये युवा प्रदेश के अंदर योग्यतानुसार निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित होकर आये हैं। उन्होनें पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बताया व सभी संबंधित प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को अपना दायित्व ईमानदारी से निभाने हेतु कहा। उन्होंने कहा कि स्वयं के प्रति, बच्चों के प्रति जवाबदेह बने। उस समाज और अभिभावक जो अपने बच्चे को विद्यालय भेजते हैं उनके विश्वास पर खरे उतरना चाहिए।

एन0 आई0 सी0 के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में जनपद के 18 चयनित प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों में क्रमशः अमितेश श्रीवास्तव, अंजली उपाध्याय, रवि कुमार गुप्ता ,उमेश खरवार, मार्कण्डेय चौधरी, आलोक राजन, आशुतोष यादव, पुष्पेंद्र कुमार राव, आमिर रंजन सिंह, बृजेश कुमार यादव, संतोष कुमार, गौरव प्रताप शाही, मुक्तिनाथ चौबे, संदीप कुमार, रामप्रवेश कुशवाहा, मुश्ताक अली, पवन कुमार यादव और विनोद कुमार शर्मा को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY