नापा अध्यक्ष ने महापुरुषों और संतों के प्रतिमाओं का किया अनावरण

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर नगर के सुभाष चौक से कसेरा टोली चौक तक विभिन्न महापुरुषों और राष्ट्रपुरुषों की प्रतिमा का अनावरण रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर नगर के सुभाष चौक से कसेरा टोली चौक तक विभिन्न महापुरुषों और राष्ट्रपुरुषों की प्रतिमा का अनावरण रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नेत्र पट खोलने के साथ किया। उद्घाटन के क्रम में सुभाष चौक पर भगवान विश्वकर्मा, भगवान परशुराम के अलावा मोदनसेन जी महाराज, सन्त रविदास और सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज की प्रतिमाओं का उद्घाटन कोतवाली रोड के विभिन्न स्थानों पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर व मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।

नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि भारत सनातन संस्कृति के आधार पर टिका एक विशाल राष्ट्र है जिसकी जड़ों में सन्त परम्परा और आध्यात्म है। राष्ट्र के निर्माण में महापुरुषों और राष्ट्रपुरुषों सहित विभिन्न समाज के कुलगुरुओं के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी विभूतियों का सम्मान करने मात्र से ही व्यक्ति पुण्य का भागी बन जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पालिका बोर्ड के गठन के साथ ही पहली बैठक में निर्णय लिया गया था कि नगर की सीमा में स्थित सभी महापुरुषों और राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं की प्रतिदिन धुलाई व माल्यार्पण किया जाएगा। वही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मूर्तियों के अनावरण के साथ ही वर्तमान कोतवाली रोड को महापुरुष मार्ग के रूप में विकसित करने की घोषणा की। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ जी महाराज को वर्तमान भारत के राष्ट्रसन्त के रूप में परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी सत्ता आयी है जो भारतीय संस्कृति का उचित सम्मान कर रही है।

इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, अशोक तिवारी,अनिल पाण्डेय, मुरारी पाण्डेय,अमित सोनी, सुरेश स्वर्णकार, लाल बहादुर कसेरा, श्यामबाबू मोदनवाल, लल्लन कसेरा, विजय मोदनवाल, हरिमोहन जायसवाल, दीपक जायसवाल, शंकर प्रसाद, नारंगी प्रसाद, चंदन शर्मा, बृजेश विश्वकर्मा, आलोक शर्माराकेश शर्मा, राजन सोनी, हेमन्त शर्मा, विजय शर्मा, अरविंद वर्मा, गोपी कसेरा, संजय साहा, भोला कसेरा, मनोज कसेरा, धीरज कसेरा, भरत कसेरा, दीपू प्रसाद, मदन प्रसाद, राजन जायसवाल, राजेश जायसवाल, सांतनु जायसवाल, संजय चौबे, प्रेम कुमार मिश्र, राहुल चौबे, संदीप मिश्र सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY