महिला पुस्तकालय का नापा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर महिला शक्ति मिशन को बल देते हुए सोमवार को नगरपालिका पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा अपनी योजना का विस्तार करते हुए ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर महिला शक्ति मिशन को बल देते हुए सोमवार को नगरपालिका पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा अपनी योजना का विस्तार करते हुए ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज महिला पुस्तकालय का लोकार्पण फीता काटकर व पूरे विधि विधान से महिला कक्ष का पूजन कर पालिका कार्यालय के प्रथम तल पर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं, नपाकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण भी किया गया।

गौरतलब है कि इसके पूर्व रक्षाबंधन के अवसर पर महिला शक्ति को समर्पित निःशुल्क सिलाई कढ़ाई बुनाई केंद्र का अनावरण नपाध्यक्ष द्वारा किया गया था। अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ जी महाराज के मिशन महिला सशक्तिकरण को निकाय स्तर पर लागू करने के लिए पालिका प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सशक्त बेटी सशक्त पडरौना के लक्ष्य को साधने की दिशा में नपा द्वारा निःशुल्क सिलाई कढ़ाई केंद्र का विस्तार करते हुए पत्तल निर्मित कटोरी प्लेट बनाने वाली मशीन को भी पूर्व में जन समर्पित किया गया था। उसी के क्रम में आज शिक्षित बेटी विकसित बेटी के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए महिला पुस्तकालय का लोकार्पण कर एक कदम आगे बढ़ाया गया है। महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने साथ ही मेहंदी, कला सहित छोटे कुटीर उद्योग के प्रति महिलाओं को प्रशिक्षित करने की आगामी योजना के बारे में भी बताया।

इस दौरान प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, निधि तिवारी, प्रियंका मोदनवाल, पल्लवी, प्रतिभा, शिवानी, अंकिता, रानी, अनुष्का, पलक, मांसी, जिज्ञासा, सपना, नीतू, हेमा, पूजा मालती देवी दुलारी देवी, सविता देवी, मंजुला गुप्ता, सोनी जायसवाल के अलावा मुकेश पासवान, निशा गुप्ता, अरुण सिंह, विनय मद्धेशिया,महेश पाण्डेय, गौतम गुप्ता, सुशील उपाध्याय आकाश वर्मा, जय वर्मा, विपिन जायसवाल, मंथन सिंह, रवि शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY