श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कुशीनगर की बैठक सम्पन्न

Share◆ 30 दिसंबर तक सदस्यता शुल्क जमाकर नवीनीकरण कराने की अपील ◆ पत्रकारो ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन...

◆ 30 दिसंबर तक सदस्यता शुल्क जमाकर नवीनीकरण कराने की अपील

◆ पत्रकारो ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई कुशीनगर की बैठक बीते दिनों सोमवार जिला मुख्यालय स्थित जिला सूचना कार्यालय मे संपन्न हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे पूर्व की कार्रवाई पर चर्चा करते हुए संगठन के विस्तार, मजबूती व पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महासचिव संजय चाणक्य ने किया

संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनता की आवाज को नौकरशाहों और सरकार तक पहुंचाने का काम करने वाले पत्रकारों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। इसे श्रमजीवी पत्रकार कभी बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने कहा कहा कि पत्रकारों में आपसी फूट डलवाकर अधिकारी पत्रकारों को कमजोर करने का काम कर रहे हैं, लेकिन श्रमजीवी पत्रकार संगठन से जु़ड़े पत्रकार कमजोर नहीं। बैठक मे उपस्थित कलमकारो ने पत्रकार उत्पीड़न के मामले को मजबूती से उठाने, सूचना विभाग द्वारा पत्रकारों की सूची सभी विभागों व थानो पर भेजवाने, अपने ही जनपद मे आने-जाने के लिए टोल प्लाजा पर पत्रकारों को टोल टैक्स से मुक्त करने, पत्रकारों पर लगे किसी आरोप व मामले को पहले सक्षम अधिकारी द्वारा जांच कराने के बाद दोषी पाये जाने पर ही कार्रवाई करने, पत्रकार के प्रेस क्लब के लिए भूमि आवंटित करने सहित तमाम विन्दुओ को बड़ी ही मजबूती से उठाया गया। उसके बाद सभी पत्रकारो ने ध्वनी मत से सभी प्रस्तावो को पारित किया। महासचिव संजय चाणक्य ने संगठन की सदस्यता व नवीनीकरण के लिए निर्धारित 30 दिसंबर तक सभी पत्रकार साथियों से अपनी सदस्यता शुल्क जमा करने की अपील की।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मिथलेश्रर पाण्डेय व ज्योतिभान मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों मे एकजुटता बहुत जरूरी है। बीबी त्रिपाठी,परमेश्वर यादव, भानू तिवारी, अजय मिश्र, शम्भू मिश्र, गौरीशंकर गुप्त ने संगठन के मजबूती व अप्रैल माह मे वार्षिक सम्मेलन कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पवन मिश्रा, कृष्ण मोहन पाण्डेय, दीपक मिश्रा, उमर अंसारी, रामकृपाल कुशवाहा,अशोक मिश्रा, संतोष गोड, नीरज साहा आदि ने अपने विचार रखे जहा जिले के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY