विकास किया है, विकास करेंगे…भोला यादव

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर मथौली के वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि व मथौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए संभावित प्रत्याशी राकेश यादव उर्फ भोला यादव ने पंचायत भवन पर...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर मथौली के वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि व मथौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए संभावित प्रत्याशी राकेश यादव उर्फ भोला यादव ने पंचायत भवन पर एक प्रेस वार्ता कर नगर की जनता के लिए सभी जरुरतों को पुरा करने के लिए तत्पर रहने की बात कही।

उन्होंने ने कहा कि मथौली की जनता ने एक बार मेरी पत्नी गीता देवी को प्रधान बनाकर सेवा का मौका दिया तो चौदह माह से कम समय हमे मिला तो हमने विकास के लिए सभी जरुरतों को पूरा करने का प्रयास किया।जो भी विकास कार्य हुये जो किसी ने कराया नही था।वह कार्य पुरे हुए। अगर इस बार नगर पंचायत के चुनाव में नगर की जनता ने नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए आशिर्वाद दिया तो निश्चित ही विकास की गंगा बहेगी। जनता का सम्मान सर्वोपरि होगा। उन्होंने ने सरकार व प्रशासन से नगर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने व इस ठंड में अलाव जलाए जाने तथा कम्बल वितरण कराने की मांग किया है।वही जर्जर हो चुके मथौली से गंभीरपुर व मथौली से बारीगाव होकर जाने वाले सड़कों का मरम्मत कार्य कराने की मांग किया है। उन्होंने ने जनता से अपील किया की एक बार सेवा का मौका दे।जिसे जनता के सपनों को साकार किया जायगा।

इस दौरान वृजेश यादव,धमारी यादव,नुरशलाम,मोनु शर्मा, सोनू यादव, रमेश जायसवाल, जितेंद्र मद्धेशिया, अनिल शर्मा, आनंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY