सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत कर, बिदाई किया गया

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को उप जिलाधिकारी सीएल सोनकर और वरिष्ठ कोषाधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को उप जिलाधिकारी सीएल सोनकर और वरिष्ठ कोषाधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
उप जिलाधिकारी सीएल सोनकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति एक सतत प्रक्रिया है, जो सरकारी सेवा में आया है उसे एक दिन सेवानिवृत्ति होना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को जो सेवा का दायित्व मिला है उसका निर्वहन सत्य निष्ठा से पूर्ण करना चाहिए एवं मेहनत व लगन के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करना चाहिए । सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को चाहिए कि मन को स्वच्छ रखें,शुद्ध रखें,अपनी इम्यूनिटी को दिमागी रुप से बढ़ाएं, व अपने लिए और अपनी लाइफ के लिए समय निकाले, देशाटन करें, हम जैसी सोच अपने लिए रखते हैं वैसे ही सोच दूसरे के लिए भी रखें।

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को आगामी जीवन के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी के सहयोग हेतु ततपर रहते हैं कहीं कोई दिक्कत या मेरे सहयोग की आवश्यकता हो तो कदापि पीछे नही हटेंगे। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता ने कहां की बड़ा तकदीर व भाग्यशाली वाला व्यक्ति वही है जो बिना कठिनाइयों की अपनी यात्रा पूरी कर ले उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए आवश्यकता पड़ने पर सहयोग का आश्वासन दिया।

सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों में वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार पांडेय, जीत बहादुर सिंह, एवं श्रीमती निर्मला पांडेय थीं। जिनको अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत कर बिदाई किया गया।

कर्मचारियों के विदाई समारोह में एओ कलक्ट्रेट राजेश कुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, एवं राकेश कुमार गौतम द्वारा भी सम्बोधन कर सेवानिवृत्ति कर्मचारियों शुभकामनाओं सहित बेहतर भविष्य की कामना की गई ।कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY