कुशीनगर में नव वर्ष मेला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद मुख्यालय से लगभग 17 किमि दूरी पर स्थित भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है जहां पर नये साल के पहले दिन रविवार को कड़ी...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद मुख्यालय से लगभग 17 किमि दूरी पर स्थित भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है जहां पर नये साल के पहले दिन रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नववर्ष मेला संपन्न हो गया। सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की चहल-पहल रही। गोरखपुर मंडल सहित बिहार से भी आए लोगों ने कुशीनगर के मुख्य मंदिर,रामाभार स्तूप, वर्मी स्तूप और माथा कुंवर मंदिर तक पैदल चलकर महात्मा बुद्ध के दर्शन-पूजन किए। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन काफी सतर्क दिखा। मुख्य गेट से रामाभार स्तूप तक जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही।

जनवरी माह के पहले दिन नव वर्ष मेला मे सुबह से ही मुख्य मंदिर में तथागत बुद्ध के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी, जो देर शाम तक रही। लोगों ने वर्मी स्तूप, माथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप पर कतारबद्ध होकर दर्शन किए। इस दौरान प्रवेश वाले स्थलों पर लोगों की जांच भी की जा रही थी। मेले में आगंतुकों के लिए महात्मा बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा आकर्षण की केंद्र रही। सुबह से ही युवक-युवतियों एवं नवदंपतियों का आना शुरू हो गया था। महापरिनिर्वाण मंदिर से रामाभार स्तूप तक सेल्फी लेने का दौर भी चलता रहा। दोपहर बाद मेले मे भीड़ बढ़ती गई, लेकिन कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कतारबद्ध कराकर मंदिरों में प्रवेश दिया गया। मुख्य गेट से माथा कुंवर मंदिर तक खान-पान की व्यवस्था प्रतिबंधित कर दी गई थी। माथा कुंवर मंदिर से लेकर आगे तरह-तरह के फास्ट फूड, बेकरी, आइसक्रीम के अलावा खिलौनों की दुकानें लगाई गई थीं। मेले में संदिग्ध दिखाई देने वाले युवकों से पूछताछ भी की जा रही थी। बिड़ला धर्मशाला में कंट्रोल रूम बनाकर खोया-पाया केंद्र से लगातार मेले में हर गतिविधियों की सूचना दी जा रही थी।

प्रशासन की ओर से मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरा इंतजाम किया गया था। इसके तहत मुख्य प्रवेश द्वार पर ही जांच के लिए पुलिस तैनात रही। डॉग स्क्वॉड की टीम भी मेला परिक्षेत्र का भ्रमण कर संदिग्ध वस्तुओं की जांच करते हुए देखी गई। बिड़ला धर्मशाला में प्रशासनिक अफसरों की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया था। वहां उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, तहसीलदार महात्म सिंह, नगर पालिका ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, थानाध्यक्ष मेले की व्यवस्था की मानीटरिंग कर रहे थे। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ, पुलिस चौकी पर सुबह से ही डटे रहे। इन दोनों अफसरों ने दोपहर बाद मेला परिक्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। इन अफसरों ने महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप, मांथा कुंवर मंदिर समेत पूरे क्षेत्र की मानीटरिंग की।

नगरपालिका प्रशासन की ओर से पूरे मेला में जगह-जगह पेयजल के टैंक की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा मेले में सफाई के लिए सफाई कर्मचारी तैनात किए गए थे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY