नपा अध्यक्ष ने 3 दर्जन से अधिक विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर पडरौना नगर पालिका कार्यालय पर गुरुवार को अध्यक्ष विनय जायसवाल ने 3 दर्जन से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। पालिका कार्यालय के प्रथम तल...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर पडरौना नगर पालिका कार्यालय पर गुरुवार को अध्यक्ष विनय जायसवाल ने 3 दर्जन से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। पालिका कार्यालय के प्रथम तल पर संयुक्त रूप से विभिन्न निर्माण कार्यों का सामूहिक रूप से उद्घाटन करने के बाद पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि पडरौना नगर में हर क्षेत्र में विकास कार्य हुआ है।

उन्होंने बताया कि नगर में शिक्षा, बिजली, सड़क, जलनिकासी, सीवर, प्रकाश, निर्माण, आरओ प्लांट, स्वास्थ्य, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के अलावा पथिक वाहन, रोटीबैंक, रैन बसेरा, कान्हा गौशाला, पुस्तकालय, एम्बुलेंस, ऑक्सीजन प्लांट जैसे विशेष कार्यों के बल पर आज पालिका पडरौना ने राज्य स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 10 गाँवों में सड़क निर्माण के अलावा, 15वा वित्त आयोग योजना के तहत बनी बावली बाईपास सड़क निर्माण को उन्होंने अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि विगत 40 वर्षों से जर्जर हालत में रही इस सड़क ने एक तरफ जहां स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाओं से युक्त किया है वहीं दूसरी तरफ सुभाष चौक रामकोला रोड पर हजारों गाड़ियों के जाम को खत्म करने का काम किया है।

नगर में महापुरुषों और राष्ट्रपुरुषों को सम्मान देने के क्रम में महर्षि चौऋषि जी महाराज, बाबा गणिनाथ जी और महर्षि कश्यप ऋषि जी की मूर्तियों की स्थापना का लोकार्पण भी कार्यक्रम के दौरान किया। विगत दिनों में पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल द्वारा कोतवाली रोड को महापुरुष मार्ग बताते हुए विभिन्न समाज के कुलगुरुओं सहित अन्य महापुरुषों की मूर्तियों की स्थापना भी की गई है।।

इस दौरान डॉ हरिनाथ साहा, जे के अग्रवाल, सभासद राजकुमार चौरसिया, लिंकन सिंह,पप्पू मद्धेशिया, राजन जायसवाल, सौरभ सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, पूनम तिवारी, मुन्नी देवी, खुशी चौरसिया,उषा चौरसिया, प्रिया मधेसिया , प्रीति मोदनवाल, कामिनी मोदनवाल, पिंकी शाह, अंजलि शाहअरुण सिंह, विनय मधेसिया, आलोक विश्वकर्मा, ब्रिजेस शर्मा, विजय शर्मा, राजेश जायसवाल, मंथन सिंह, अनूप गोंड़, श्याम साहा, बल्लू जायसवाल, रोहन विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, गौतम गुप्ता, नवेन्दु गिरी, मनोज जायसवाल, विकाश चौबे, शयाम टिबड़ेवाल, नीरज मिश्र, विकास चौबे,सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY