उत्तर प्रदेश सरकार के नाम, ग्राम प्रधान संगठन ने 18 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर अखिल भारतीय प्रधान संगठन जनपद इकाई के तत्वाधान में सोमवार को बुद्धा पार्क रविंद्र नगर में एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जनपद के...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर अखिल भारतीय प्रधान संगठन जनपद इकाई के तत्वाधान में सोमवार को बुद्धा पार्क रविंद्र नगर में एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जनपद के ग्राम प्रधानों ने अपने 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा को सौंपा ।

चंद्रप्रकाश यादव राष्ट्रीय सचिव प्रधान संघ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से की गई घोषणा में मनरेगा में पांच वित्तीय स्वीकृति के आधार पर पंचायतों को और मनरेगा के भुगतान से संबंधित ग्राम प्रधानों को डोंगल प्रदान करने और भुगतान पंचायत द्वारा ही किए जाने की मांग किया।
उन्होंने मनरेगा का पैसा ग्राम पंचायतों के खाते में भेजने और लेबर मटेरियल का भुगतान सुसज्जित पूर्वक करने की मांग उठाई। इसके अलावा केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त की धनराशि ग्राम पंचायतों में वर्तमान आबादी के हिसाब से पांच गुना बढ़ाने का भी मांग किया। इस तरह ग्राम प्रधान और अन्य ग्राम पंचायत के संविदा कर्मियों का मानदेय विद्युत बिल के भुगतान के लिए अलग से धनराशि एक पंचायतों में उपलब्ध कराए जाने की मांग की।

श्री यादव ने कहा कि1993 में पारित 73 वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत 29 विषय और उनसे जुड़े अधिकार को, और पंचायत कर्मियों को पंचायत को सौंप कर विकेंद्रीकरण की आदर्श व्यवस्था लागू कराने की मांग करते हुए ग्राम रोजगार सेवकों का तबादला एक-दूसरे पंचायतों में करने की नीति बनाए जाने की मांग की । उन्होंने ग्राम प्रधान को न्यूनतम मानदेय तीसहजार प्रतिमाह दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी सभी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो हम बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगें।

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अकबर अली अंसारी ने कहां कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में सरकार के द्वारा लागू किए गए नियम के बाद ग्राम सभाओं में आर्थिक विकास सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की विकास करने की संकल्पना पूरी करने में अवरोध उत्पन्न हो रही है। उन्होंने सरकार से ग्राम सभाओं में मनरेगा मॉनीटिरिंग व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नेटवर्क की समस्या का जिक्र किया और मोबाइल से हाजिरी नहीं लगने की दशा पर रोक लगाने की मांग करते हुए पुनः पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

इस दौरान प्रधान संघ जुड़े उग्रसेन यादव, मुकेश सिंह, अनिल तिवारी,राजेश चौबे, सुनील दीक्षित, लल्लन गुप्ता, बबलू कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, सत्य प्रकाश गुप्ता, सतीश मौर्य, हेमंत शुक्ला, धर्मेंद्र उपाध्याय,पंकज मल्ल, महेश, भोला यादव, पंकज कुमार गुप्ता, बैजनाथ सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि वाजिद अली अंसारी, डॉ महबुब आलम, राज किशोर सिंह, फिरोज अहमद, अंसारी, राजकुमार यादव, अनवर अहमद, प्रतिनिधि बबलू मिश्र, रिजवान खान समेत जनपद से हजारों की संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY