जनपद में विधान परिषद चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न

Share◆ एमएलसी चुनाव में जनपद में पड़े लगभग 45.57% वोट। ◆ 13580 मतदाताओं में से 6189 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग। ◆ डीएम व एसपी ने पोलिंग बूथो...

◆ एमएलसी चुनाव में जनपद में पड़े लगभग 45.57% वोट।

◆ 13580 मतदाताओं में से 6189 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग।

◆ डीएम व एसपी ने पोलिंग बूथो पर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा।

◆ चुनाव के दौरान सील रहीं जनपद की सीमा।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर प्रदेश के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड के स्नातक निर्वाचन एमएलसी चुनाव सोमवार को जनपद के 16 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सभी केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चले मतदान में 13580 मतदाताओं में 6189 अर्थात 45.57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान जनपद की सीमाएं भी सील रहीं।

गोरखपुर – फैजाबाद खंड सीट से भाजपा ने देवेन्द्र प्रताप सिंह व सपा ने करुणा कांत मौर्य को प्रत्याशी बनाया था। दोनों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। चुनाव समाप्ति के बाद कुल पच्चीस प्रत्याशियों के भाग्य पर 13580 के सापेक्ष 6189 मतदाताओं ने मुहर लगाया है। 2 फरवरी को इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतदान के दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एएसपी रितेश कुमार सिंह ने प्रत्येक बूथ पर जाकर सुरक्षा का हाल जाना। 14 ब्लॉक मुख्यालयों एवं जिला पंचायत परिसर में प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखा था।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY