जनपद में 74वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share◆ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस परेड की ली गयी सलामी। यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद में राष्ट्रीय पर्व गणतंन्त्र दिवस नगर से लेकर गांव...

◆ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस परेड की ली गयी सलामी।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद में राष्ट्रीय पर्व गणतंन्त्र दिवस नगर से लेकर गांव तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, संविधान संकल्प, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।


जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान व संविधान संकल्पना की शपथ वहां मौजूद अधिकारीगणो व कर्मचारियों को दिलाई गई। फिर रविन्द्र नगर धूस के विभिन्न चौराहों पर अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विजयालक्ष्मी गौतम द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर राष्ट्रगान व संविधान की शपथ भी दिलाई गई तथा माननीय मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर परेड की सलामी भी ली गई।

 

राज्यमंत्री ने कहा कि तथागत बुद्ध की धरती पर आयोजित गणतंत्र दिवस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन 26 जनवरी को किया जाता है, क्योंकि इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। भारत के संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा संविधान बताते हुए माननीय राज्यमंत्री ने इसे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा राष्ट्र को एक अनूठी भेंट बताया।

 

श्रीमती राज्यमंत्री ने कहा कि हमारा संविधान नागरिकों के मूलभूत अधिकारों की गारंटी देता है तथा यह सुनिश्चित करता है कि सरकार लोगों के प्रति जवाबदेह है। राज्यमंत्री ने आज के दिन को भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता का जश्न मनाने और राष्ट्रीय एकता तथा एकीकरण को बढ़ावा देने का अवसर बताया। उन्होनें कहा कि यह भारत के संविधान का ही प्रतिफल है कि आज वंचित शोषित वर्ग भी संविधान में प्रदत्त अवसर की क्षमता के आधार पर अपनी योग्यता को साबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि समय समय पर आक्रांताओं द्वारा देश को खंडित करने का प्रयास किया गया है लेकिन समय गवाह है कि वे हमारे सामने टिक नहीं पाए।

राज्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं और भविष्य में भी अपनी संस्कृति, एकता, अखंडता, ज्ञान, विज्ञान के बल पर पूरी दुनिया में सूर्य की तरह प्रकाशमान रहेगा। उन्होनें कहा कि देश भक्ति का मतलब सिर्फ सेना में रहकर देश की सेवा करना नहीं होता, अपितु पूर्णत: इमानदारी से अपना कर्तव्य निभाना होता है। किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक, विद्यार्थी, पुलिस, शासन-प्रशासन पूरी ईमानदारी से काम करते हैं और अपने देश की उन्नति को बढ़ाने में अपना पूरा सहयोग देते हैं तो यह भी देशभक्ति ही है।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा जूडो, कराटे, गायन, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी की गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों/कर्मचारीयों को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में 170 परेड, थाना/पुलिस कार्यालय/पुलिस लाईन के पुलिसकर्मियों सहित कुल 590 पुलिसकर्मियो को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में रामकोला रोड स्थित हनुमान इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। जगदीशपुरम कालोनी स्थित वीणा वादिनी कन्या इण्टरमीडिएट कालेज मे विद्यालय की संस्थापक प्रभावती मिश्रा ने झण्डारोहण कर अमर शहीदों के बीरगाथा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हरेन्द्र तिवारी, प्रबंधक भुवनेश्वर त्रिपाठी ने अमर शहीदों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिवार के शिक्षक आनन्द मिश्रा, अखिलेश बर्नवाल, अरुण त्रिपाठी, फातिमा सिद्दीकी, श्वेता शुक्ला, अराधना गुप्ता, शिम्पी गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम मे बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इण्टरमीडिएट कालेज मे प्रधानाचार्य नबेन्दू भूषण, समाज कल्याण इंटरमीडिएट कॉलेज मनसा छापर में प्रधानाचार्य नंदकिशोर यादव, केश्वर इंटरमीडिएट कॉलेज कॉलेज बनवारी टोला कसया में प्रधानाचार्य पुरंदर प्रताप यादव, समर फिल्ड स्कूल मे प्रबंधक वाई के शुक्ल, जंगल जगदीशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक अरविन्द श्रीवास्तव, रघुनंदन हायर सेकेंडरी स्कूल अहिरौली में ईश्वर चंद चौरसिया,सिटी कान्वेंट स्कूल मे उमेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रबन्धक व प्रधानाचार्य ने देश की आजादी मे अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद क्रान्तिकारियों को नमन करते हुए उनके बताये हुए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सभी विधायक गण, जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविकांत यादव, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी आलोक सक्सेना व अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिकों की मौजूदगी रही।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY