पारदर्शी और नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की हुई बैठक

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी व नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए नियुक्त किये गये...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी व नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए नियुक्त किये गये सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता मे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान एडीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट को पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने प्रश्न पत्रों की गोपनीयता को अक्षुण्ण रखे जाने, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक के साथ मीटिंग, परीक्षा के पूर्व परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा के सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करने,परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा तथा रिकॉर्डर की जांच करने, प्रश्नों के सुरक्षित रख रखाव की व्यवस्था करने, परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के पास भीड़ एकत्रित न होने केम निर्देश सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। सभी क्षेत्राधिकारी और थानाप्रभारी सतर्क हैं तथा किसी भी प्रकार की समस्या पर पुलिस से सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।
परीक्षा के संचालन के लिए जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम प्रभारी अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को चेक करने के निर्देश दिए तथा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण किए जाने लिए निर्देशित किया।

गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड की परीक्षाएं आगामी 16 फरवरी से 4 मार्च तक संचालित होगी। कुशीनगर जनपद मे कुल 178 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 58 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है इस संदर्भ में हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों की कुल संख्या 67674 हैं जिसमें कुल छात्र 35359 और कुल छात्राएं 32315 हैं। इंटर परीक्षा हेतु कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 51696 है, जिसमें कुल छात्र 26359 व छात्राएं 25337 हैं। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह समेत सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY