सामूहिक विवाह में 867 जोड़ो ने ली सात जन्मों के सात फेरे

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत मंगलवार को जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर स्थित बुद्धा पार्क में 867 जोडे का सामूहिक विवाह का साक्षी बना। गंगा-यमुनी तहजीब की...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत मंगलवार को जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर स्थित बुद्धा पार्क में 867 जोडे का सामूहिक विवाह का साक्षी बना। गंगा-यमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए एक ही पाण्डाल मे एक तरफ मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्म अदायगी के साथ सात जन्मों के सात फेरे पुरे किये गये वही दुसरी तरफ काजी ने मुस्लिम रीति-रिवाजों से कबूलनामे के साथ निकाह की रस्म अदा की गई। वर-वधु को आर्शीवाद देने उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद-विधायक सहित अधिकारियो नेदीप प्रज्वलित कर किया इसके साथ ही साथ नव दंपति को गृहस्थ जीवन की ढेर सारी शुभकामना व आर्शीवाद देकर विदा किया।

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सांसद विजय दूबे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेक नीयत सोच का नतीजा है कि गरीब परिवार की बेटियों की शादी भब्य समारोह मे करायी जा रही है। उन्होने सभी नव दंपतियों को शुभ कामना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गरीब, मजदूर एवं असहायों की पीड़ा को समझते हुए इस कल्याणकारी योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है जिसके अंतर्गत मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला व अन्य विभिन्न विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। सामुहिक विवाह कार्यक्रम को एक पुनीत कार्य बताते हुए सांसद ने आयोजन को सफल बनाए जाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। सांसद ने भारत को दुनिया के विकासशील देशों की अग्रिम पंक्ति पर लाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश की धरती उद्योग के क्षेत्र में निवेश में रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ रही है।कार्यक्रम की सराहना करते हुए सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा व रामकोला विधायक विनय गोड़ ने नव दंपति जोडो के जीवन में खुशहाली और सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने ब्लाक व तहसील स्तर पर भी इस तरह आयोजन करवाये जाने की बात कही। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सभी नव दंपतियों के सुखद जीवन और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि आगे भी इस तरह के आयोजन ब्लॉक और तहसील स्तर पर होते रहेंगे।

सामुहिक विवाह कार्यक्रम में 11 नवविवाहित जोड़ों को प्रतीकात्मक रूप से विवाह के प्रमाण पत्र दिये गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नव दंपत्तियों को एक एक पौधा भी प्रदान किया गया। इस क्रम में पूनम,मनीषा कुमारी, संध्या, फुल कुमारी, नीलू गौतम, रंभा, रीना गुप्ता, शबनम, जरीना, मरियम, तजमीना को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि सामुहिक विवाह योजना के तहत शासन ने प्रत्येक नव दम्पति जोडो को गृहस्थ जीवन को बेहतर ढंग से शुरू करने के लिए उन पर 51 हजार रुपये खर्च करने का प्रवाधान रखा है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इसमे 35 हजार रुपये की धनराशि विवाहोपरान्त बधु के मे भेजा जायेगा जबकि कि सोलह हजार रुपये मे से 6 हजार रुपये समारोह के आयोजन व दस हजार रुपये सामान पर खर्च करना है। जनपद में कुल 867 जोडे सामूहिक विवाह के लिए पंजीकृत कर आमंत्रित किये गये थे। इनमे अनुसूचित जाति के 360 जोडे, मुसहर जाति 12,अन्य पिछड़ा वर्ग 402, सामान्य वर्ग के 10 एंव अल्पसंख्यक समुदाय के 83 जोडे शामिल थे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY