वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन संपन्न

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर सरस्वती शिशु मंदिर दल बहादुर छपरा के वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन बीते दिनों शुक्रवार को किया गया जिसके मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण कुमार राव...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर सरस्वती शिशु मंदिर दल बहादुर छपरा के वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन बीते दिनों शुक्रवार को किया गया जिसके मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण कुमार राव डीएम गैस्ट्रो एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रुचिका सिंह एमबीबीएस सर्जन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती बन्दना प्रस्तुति की गई जिसकी सबने सराहना की। इसी कड़ी में नेहा व उनकी टीम ने ऐकाकी नाटक पेश कर सबको भावबिभोर कर दिया इसके अलावा स्कूली बच्चो द्वारा बहुत ही अच्छे मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथियो ने कहा की बच्चो के उज्जवल भविष्य बनाने का प्रमुख योगदान गुरूजनो का होता है क्योकि यही उम्र होती है बच्चो को ढालने का जिस प्रकार कुम्हार कच्चे मिट्टी से मन चाहा स्वरुप बर्तन बनाने मे दे देता है ठीक उसी प्रकार बच्चो के भविष्य को सवारने का दायित्व गुरुजनो का होता है ।जिसकी सबने सराहना की।


इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र राय, प्रबंधक महेंद्र दीक्षित,अध्यापक गण, ग्राम प्रधान आध्या राय, ग्राम प्रधान सुनील दीक्षित, अश्वनी पांडे, मंडल अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, प्रधानाचार्य शेषनाथ सिंह, प्रधानाचार्य शिव नाथ पांडे आदि मौजूद रहे ।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY