आग लगने से दो मासूम सहित तीन की मौत, लगभग 5 दर्जन घर जलकर राख

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद के जटहा बाजार थाना अंतर्गत बाजूपट्टी गांव में आग से जलकर दो मासूमों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद के जटहा बाजार थाना अंतर्गत बाजूपट्टी गांव में आग से जलकर दो मासूमों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि घर आए रिश्तेदार के लिए दोपहर में मछली बनाते समय चूल्हे से उठी चिनगारी ने तबाही मचा दी। तेज हवा के चलते पल भर में ही आग की लपटें विकराल हो गईं। करीब डेढ़ घंटे तक आग कोहराम मचाती रही। इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताया है और मृतक परिवार को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। डीएम व एसपी मौके पर पहुचकर स्थिति का जायजा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार जटहा थानाक्षेत्र के भैरोगंज बाजीपट्टी मे रविवार को दोपहर में खाना बनाते समय लगी आग लगी आग के चपेट मे आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग ठाकुर राजभर पुत्र जगर्ननाथ के साथ छह वर्षीय सोनामिका पुत्री राजेन्द्र चौहान व पांच सौम्या पुत्री नागेंद्र की दर्दनाक मौत हो गयी। देखते ही देखते राजभर टोले की करीब 60 रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचतीं तब तक तबाही मच चुकी थी । लपटें ऐसी उठीं कि किसी को आग बुझाने या उसमें फंसे लोगों को बचाने का मौका तक नहीं मिला।
बडी मशक्कत के साथ फायरब्रिगेड की टीम ग्रामीणो की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों की माने तो गाँव के बाजार टोला निवासी महेश चौहान के घर दोपहर करीब एक बजे मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी की आग पर मछली बनायी जा रही थी। इस दौरान निकली आग कीमचिंगारी फूस की झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया पकड़ ली और देखते देखते आस-पास की झोपड़ियाँ धू-धूकर जलने लगी। करीब 60 से ऊपर रिहायशी झोपड़ियाँ जलकर राख हो गयीं। गाँव के बाजार टोला में पश्चिमी छोर से लगी आग पूरब और दक्षिण तक के घरों को अपने जद में ले लिया । बताया जा रहा है कि घर के अन्दर रखे गैस सिलिंडरों के फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। समाचार लिखे जाने तक घरों के जलने की संख्या व नुकसान का आँकलन नहीं किया जा सका।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY