यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क
कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया में बुधवार को दोपहर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई तथा 3 लोग बुरी तरह से झुलस गये है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय रविंद्र में चल रहा है उक्त ग्राम निवासी शेर मोहम्मद पैर से दिव्यांग है। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की तरह बुधवार को भी शेर मोहम्मद ऑटो लेकर निकल गया। घर में उसकी 30 वर्षीय पत्नी फातिमा, 13 वर्षीय बेटियां कुलसुम , 6 वर्षीय रोकई, 4 वर्षीय आयशा , दो वर्षीय अमीना , 70 वर्षीय दादा शरीफ, 68 वर्षीय दादी मोतीरानी व दो माह की खतीजा घर मे मौजूद थीं।
गौरतलब है कि दोपहर में तेज हवा चलने के दौरान सभी घर के अंदर सो रहे थे। घर के बाहर झोपड़ी डाल रखी थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे इसी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगी। आग की लपटें झोपड़ी को निगलने के बाद पक्के मकान में वहां तक पहुंच गयीं, जहां सभी सो रहे थे। जब तक उनकी नींद खुलती तब तक सभी आग में बुरी तरह से घिर चुके थे। चीख-चित्कार सुनकर आस पास के लोग जुटे। पंपिंग सेट चलाकर आग पर पानी फेकने का क्रम शुरू हुआ। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक फातिमा व उसकी बेटियां रोकई, आयशा, अमीना व खतीजा की जलकर मौत हो चुकी थी जबकि गंभीर रूप से झुलसे शफीक, मोतीरानी व बच्ची कुलसुम का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है। दिल दहला देने वाली घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल घटना स्थल पर पहुचकर स्थित का जायजा लिया। डीएम ने सभी मृतकों पर चार चार लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।

घर आग लगने की खबर सुनकर कुछ देर बाद शेर मोहम्मद आटो लेकर मौके पर पहुचा शेर मोहम्मद की पत्नी व बच्चों की मौत का दुखदायी खबर सुनकर बदहवास हो गया। उसे कुछ समझ मे नही आ रहा था कि वह क्या करे। वह दहाड़े मार-मार कर रोने लगा। ग्रामीणों ने उस किसी तरह समझा कर संभाला।
