शपथ ग्रहण की तैयारी पूर्ण, 26 मई को दूसरी बार विनय जायसवाल लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा दिन गुरुवार को पडरौना जूनियर हाई स्कूल के मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा दिन गुरुवार को पडरौना जूनियर हाई स्कूल के मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण किया गया। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर ऐतिहासिक तरीके से पंडाल परिसर को सजाने की तैयारी चल रही है। शुक्रवार को 11बजे से उप जिला मजिस्ट्रेट निर्वाचित अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित सभी सभासदों को शपथ ग्रहण करायेंगे।


शपथ ग्रहण समारोह में पंडाल में आगे कुर्सियों पर वीआईपी के बैठने की व्यवस्था की गई है। एक तरफ अधिकारियों के लिए अलग सीटें लगाई गई हैं। पंडाल में करीब दो हजार लोगों केे बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।

ईओ संतराम सरोज ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। गुरुवार की पूरी रात काम चलेगा। सुबह तक तैयारी पूर्ण हो जाएंगी

इस दौरान ग्राम प्रधान सुसवलिया जितेंद्र पाठक, हरिमोहन जायसवाल, मनीष जायसवाल बुलबुल, ग्राम प्रधान पटेहरा आद्या रॉय, दीपक जायसवाल, श्याम टिबरेवाल,सोनू शर्मा, आर्यन शर्मा ,अजय शर्मा, विनय मद्धेशिया, सुरेंद्र चौरशिया, विजय शर्मा, आलोक चौबे, अमित तिवारी, मनीष सिंह, अशोक अग्रवाल, धर्मेंद्र जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

RELATED BY