नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदगणो ने ली पद एंव गोपनीयता की शपथ

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद के नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष और सभी 25 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद के नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष और सभी 25 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की मौजूदगी में हुआ। एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नगर के जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि जनता ने सबका साथ, सबका विश्वास व देश व प्रदेश में विकास की इबादत लिखने वाली सरकार के प्रतिनिधि को नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में चुना है। पडरौना नगरपालिका क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं, उसका निस्तारण कर क्षेत्र मे विकास की गंगा बहाने का कार्य किया जायेगा।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय जायसवाल ने सर्वप्रथम क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पूर्व के कार्यकाल में नि:शुल्क एम्बुलेंस योजना, महंथ अवैधनाथ रोटी बैंक, रानी लक्ष्मीवाई सिलाई-बुनाई केन्द्र, महंथ अवैधनाथ पुस्तकालय सहित नगर मे सडक के जंजाल, नाली व बिजली की व्यवस्था कर शहर को संवारने का कार्य किया। इसके अलावा नगरवासियों को नि:शुल्क आरओ पानी , गरीब परिवारों के व्यक्तियों की मृत्यु पर दाह संस्कार के लिए पांच हजार रुपये देने की व्यवस्था करायी गयी। उन्होंने अपने पूर्व के कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि पडरौना को आर्दश नगर पालिका बनाने के उद्देश्य से चहुंमुखी विकास किया जायेगा

नवनिर्वाचित सभासद में वार्ड नंबर एक से रंजीता देवी, वार्ड नंबर दो से मालती देवी तीन से विश्वनाथ प्रताप सिंह , चार से संजय, पांच से क्यामुद्दीन, छह से बलवंत , सात से अंजू देवी, आठ से मैनुद्दीन , नौ से ऊषा देवी, वार्ड नंबर दस से अंशू देवी 11 से प्रवीण , 12 से कलावती , 13 से कबसुम्मजहा, 14 से सीता देवी, 15 से गीता देवी, 16 से सौरभ कुमार सिंह , 17 से अमानुउल्लाह, 18 से प्रमोद कुमार श्रीवास्तव , 19 से एबादुल्लाह, 20 से संतोष, वार्ड नंबर 21 से उत्तम चौहान , 22 से शहनाज, 23 से अविनाश , 24 से शारदा और वार्ड नंबर 25 से बब्लू को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय सांसद विजय दूबे, भारत सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, सदर विधायक मनीष जायसवाल आदि ने संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, अवधेश सिंह, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, धनंजय तिवारी,भाजपा मीडिया प्रभारी विश्व रंजन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY