यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
कुशीनगर बीते दिनों बुधवार को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला करागार देवरिया में जेल कर्मचारियों तथा बन्दियों के मध्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,कुशीनगर के तत्वावधान में योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन ए0डी0आर0 भवन, दीवानी न्यायालय,कुशीनगर स्थान पडरौना में रवि कान्त यादव,अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,कुशीनगर की अध्यक्षता में किया गया। उक्त कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण रामेश्वर दयाल, सिविल जज (सी0डी0) एफ0टी0सी0 एवं शान्तनु तनवार,)सिविल जज ( जू0डी0) ने प्रतिभाग किया।

शिविर को संबोधित करते हुए सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,कुशीनगर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन के लिए योग करना अति आवश्यक है। योग से हम बहुत सारी शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों से बच सकते हैं। स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन के लिए योग करना अति आवश्यक है। योग करने से हम अनेक बीमारियों से बचने के साथ-साथ प्रसन्नचित्त रहते हैं।
इस शिविर में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, प्रदीप झॉ, विजय कुमार मिश्र,अमरनाथ यादव,रविन्द्र नाथ,मारकण्डेय यादव एवं पी0एल0वी0 गण संजय कुमार शाही,इकबाल अंसारी,बसन्त लाल यादव,जयप्रकाश प्रजापति, दिनेश यादव,सुधीर यादव,मो0
मिकाईल,ऐनुल्लाह शेख, अनिल चौहान तथा अनेक अधिवक्ता एवं कर्मचारी संजय कुमार-1,संजय कुमार एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहकर योग किये।
