विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को सामान्य जन समस्या निवारण मिशन द्वारा किया गया सम्मानित

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर पडरौना नगर के एक निजी होटल में सामान्य जन समस्या निवारण मिशन ब्राह्मण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 121 विभिन्न बोर्ड से हाई स्कूल...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर पडरौना नगर के एक निजी होटल में सामान्य जन समस्या निवारण मिशन ब्राह्मण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 121 विभिन्न बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं और 71 कर्मकांड और पुरोहित कार्य करने वाले ब्राह्मण को अंग वस्त्र किताब,जनेऊ आदि के साथ सम्मानित किया गया और इसके साथ ही साथ सहकारिता क्षेत्र निर्वाचित एवं अन्य क्षेत्र जैसे खेल सामाजिक संरचना में उल्लेखनीय कार्य करने वाले तथा सनातन धर्म के धर्म ध्वजा वाहक के रूप मे महंत योगेश्वर नाथ एवं डॉक्टर सुखदेवानंद सहित लगभग 305 व्यक्तियों को मिशन द्वारा सम्मानित किया गया,

इस समारोह के मुख्य अतिथि कवि कुलगुरू कालीदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक नागपुर के कुलपति डॉक्टर हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि अगर आप ब्राह्मण परिवार में जन्म लिया है तो आपको संध्या पूजन अवश्य करना चाहिए जिससे घर और परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा और सुख समृद्धि आएगी। विशिष्ट अतिथि डा0 बालमुकुंद पांडे ने ब्राह्मण परिवार में जन्मे व्यक्ति को सीख देते हुए कहा कि ब्राह्मण के परिवार में जन्म लेने से ब्राह्मण नहीं उसके अनूरुप आपको काम करना पड़ेगा तब जाकर ब्राह्मण की पहचान मिलेगा उन्होंने आगे कहा कि “ब्रह्म सो जनाति ब्राह्मणः” अर्थात जिसको ब्रह्म का ज्ञान है उसे ब्राह्मण कहते हैं। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र ने किया।

इस अवसर पर संजय नाथ तिवारी संयुक्त निदेशक बिहार सरकार, विजय कुमार दुबे सांसद कुशीनगर, डॉक्टर अमरनाथ त्रिपाठी, डॉक्टर ममतामणि त्रिपाठी प्राचार्य,मिशन के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। हास्य कवि बादशाह प्रेमी ने अपने हास्य व्यंग्य से कार्यक्रम में समा बांध दिया, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल को भी मिशन द्वारा सम्मानित किया गया अपने उद्बोधन में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा की यथाशीघ्र ही नगर सीमा के अंदर उचित स्थान पर मिशन के लोगों के सहयोग से भगवान परशुराम का मंदिर बनवाया जाएगा,

इस मिशन के अनिल कुमार पाण्डेय, संजय चौबे,पंडित अशोक तिवारी, सुभाष चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, जयप्रकाश पाण्डेय, मुरारी पांडे,संदीप मिश्रा, मिथिलेश चौबे, पवन मिश्रा, प्रदीप पाण्डेय, कृष्ण कुमार मिश्रा, बचाई पाण्डेय सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY