यातायात प्रभारी सहित पूरे टीम को किया गया सम्मानित

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर यातायात कार्यालय के जनपद प्रभारी सत्य सान्याल शर्मा और उनकी पूरी टीम को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए कार्य करने पर रिव्यू चैरिटेबल ट्रस्ट...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर यातायात कार्यालय के जनपद प्रभारी सत्य सान्याल शर्मा और उनकी पूरी टीम को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए कार्य करने पर रिव्यू चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को बुके देकर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित यातायात कर्मचारियों का मुंह मीठा कराया गया, इस अवसर पर संस्था के संस्थापक नीरज मिश्र और अन्य सहयोगी उपाथित रहे,

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिव्यू चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि पूर्व की अपेक्षा डेढ़ वर्ष के इनके कार्यकाल में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है जिसे आम जन महसूस भी कर रहा है यातायत की कुशल संचालन व्यवस्था के कारण ही हम सभी सुरक्षित घर पहुंच पाते हैं साथ ही जाम की समस्या को नियंत्रित करने से ईंधन की बर्बादी और उसके कारण पर्यावरण को होने वाले नुकसान से भी बच जाते हैं


संस्था से बातचीत के दौरान प्रभारी महोदय ने कहा कि शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए स्टाफ से रोज मीटिंग कर निर्देश दिए जाते हैं साथ ही दुर्घटनाओ से संबंधित कारणों और निवारण संबंधी प्रस्ताव भी समय समय पर विभाग को भेजा जाता है।
इस दौरान यातायात टीम के साथ संस्था के राहुल जायसवाल, संजय, अमितेश कुमार, भीम सिंह,रंजीत चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY