प्रधानमंत्र के संभावित जनपद आगमन के दृष्टिगत उच्चस्थ अधिकारियों का हुआ दौरा

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित 07 जुलाई को आगमन होने वाला है। उनके द्वारा यहां महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित 07 जुलाई को आगमन होने वाला है। उनके द्वारा यहां महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास के साथ-साथ कई अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा जनसभा को संबोधित किया जाएगा। उक्त की तैयारी के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का जायजा लेने सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद,एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, माननीय मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश

अवस्थी का जनपद आगमन हुआ व उनके द्वारा कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर तैयारी व व्यवस्थाओं के संदर्भ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा उच्चस्थ अधिकारीगणो को विस्तार से बताया गया। इस क्रम में पार्किंग व्यवस्था,मंच व्यवस्था, आवागमन के रास्ते आदि का जायजा लिया गया।

इस दौरान आयुक्त गोरखपुर रवि कुमार एन जी, आई जी जे रविंद्र गौंड,ए डी जी अखिल कुमार,पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY