चर्चित मिश्रौली डोल मेला को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुआ सम्पन्न

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चर्चित मिश्रौली डोल मेला को लेकर शुक्रवार को मिश्रौली बाजार चौकी पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें एसडीएम सदर...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चर्चित मिश्रौली डोल मेला को लेकर शुक्रवार को मिश्रौली बाजार चौकी पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें एसडीएम सदर महात्मा सिंह ने कहा कि कोई भी त्यौहार आपसी सौहार्द और भाई चारा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन डोल मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तत्पर है, मेले मे खलल डालने वाले अराजक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही मे किसी तरह की कोताही नही बरती जायेगी।
उन्होंने गांव गांव से आये डोल आयोजकों से अपील किया  कि डोल मेला से पूर्व गांव की समस्या से अवगत करायें जिनका यथाशीघ्र निदान की व्यवस्था की जायेगी।

मिश्रौली विश्राम पट्टी निवासी पिंटटू मिश्र ने डोल मेला के दिन स्वास्थ्य सेवाएं और पानी टंकी की व्यवस्था करने की मांग की । डोल आयोजको ने विजली के ढीले तार ठीक कराने और मिश्रौली गांव के मुख्य मार्ग पर लगे पानी के निकास की मांग की। एसडीएम सदर ने डोल मेला से पूर्व संबंधित विभाग से वार्ता कर ढीले तार ठीक कराने और जलनिकासी की व्यवस्था करने के लिए आश्वासन दिया। इसके बाद क्षेत्र के माने जाने और चर्चित हिंदू नेता दूधनाथ वर्मा ने गांव से होकर मिश्रौली बाजार तक आने वाली डोल के रास्ते में बिजली के तार नीचे होने की समस्या गिनाते हुए इसे निजात दिलाने की मांग की।

क्षेत्राधिकारी सदर उमेश कुमार भट्ट ने कहा कि पुरानी परंपरा के अनुसार ही डोल आयोजक अपनी डीजे के ध्वनि को कम आवाज के साथ कम साउंड ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर निचली पायदान की तरफ बांधकर ही ही निकले उन्होंने की डीजे पर आपत्तिजनक गीत और तेज आवाज में नही बजना चाहिए। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पडरौना राज प्रकाश सिंह और संचालन महेंद्र दीक्षित ने किया

इस दौरान चौकी प्रभारी मिश्रौली बाजार संदीप वर्मा, उप निरीक्षक आकाशदीप शुक्ला, कांस्टेबल अनिल यादव,दिनेश सिंह यादव,गिरीश चंद्र गौड,पंकज यादव, सतीश सिंह,देबीदीन सिंह,बाबूराम, गिरीश,वीरेंद्र विक्रम,दिनेश सिंह, यादव,राजीव यादव, शंभू शरण मिश्र, प्रधान अनवर,प्रधान प्रतिनिधि आधार छपरा बाजार टोला दूधनाथ बर्मा,सगीर आलम,प्रधान सिकंदर अंसारी,प्रधान प्रतिनिधि कर्मवीर रतनवा,आनंद दीक्षित,दाउ प्रदेशी,राजकुमार गुप्ता,छोटेलाल मद्धेशिया,अजय दीक्षित,आद्या राय, मनीष जायसवाल, पूर्णमासी उर्फ कुंटल यादव, पारस जायसवाल, हाफिज आलम, प्रमोद, किशोर, महेंद्र मद्धेशिया समेत बिजली विभाग को एसडीओ बृजलाल, जेई शुभम गौड़ मिश्रौली मेला सेक्टर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह व लेजर पावर इंजीनियर आशीष राणा आदि लोग मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY