नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने क्षेत्र के लोगों से वीरान और जल क्षेत्र में न जाने की अपील

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर जनपद के विकास खण्ड पडरौना के पटेरहा बुजुर्ग, जंगल बकुलहा व जंगल नाहर छपरा में तेंदुए को रात्रि में देखा गया था। बीरान इलाके में...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर जनपद के विकास खण्ड पडरौना के पटेरहा बुजुर्ग, जंगल बकुलहा व जंगल नाहर छपरा में तेंदुए को रात्रि में देखा गया था। बीरान इलाके में गुरुवार के शाम को किसी जानवर को खाया था जिसके अस्थिपंजर से थोड़ी दूर मिट्टी पर किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान मिले जिसे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के होने की पुष्टि की है। यह निशान कुछ दिन पुराने हैं जिससे दो दिन पहले फैले अफवाह के सच साबित होने की संभावना बढ़ गई है।

मौके पर पहुंचे नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल व वन विभाग की टीम ने गॉवों के लोगों को खेत की ओर तथा नमी वाले जंगलनुमा जगहों की ओर न जाने की जानकारी दी है। साथ ही नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने वन विभाग की टीम के साथ पहल करते हुए जंगल क्षेत्र में पिंजरा लगवाने का कार्य किया गया। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि इलाके में दहशत का माहौल है जिसे देखते हुए जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे को लगाया गया है। क्षेत्र के लोगों को शाम होने के बाद वीरान क्षेत्र और जलक्षेत्र के पास ना जाने की अपील भी किया गया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल के साथ वन रक्षक संदीप पटेल,वन दरोगा रामघ्यान पांडेय की निगरानी में वन विभाग की टीम तेंदुआ के संभावित उपस्थिति वाले इलाकों में काम्बिंग कर रही है, पर तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इधर पडरौना शहर के उत्तर-पूर्वी हिस्से के कुछ चरवाहा व ग्रामीणों ने वृहस्पतिवार की सुबह शेर आने का शोर मचाया था। वृहस्पतिवार की सुबह कुछ बच्चों ने झरही के किनारे के झुरमुटों में शेर देखा था। लेकिन स्थानीय लोगों ने इसे अफवाह समझ कर अनसुना कर दिया था। ज्ञात हो कि वन्यजीव अभयारण्य की खुली सीमा से कई बार जंगली जानवर भटक कर गॉवों की ओर आ जाते हैं। भयानक धूप और गर्मी के कारण अभयारण्यों जिससे कि शेर और तेंदुए के शिकार हिरन व अन्य जानवर जंगल छोड़ कर खेतों की ओर निकल जाते हैं। उन्हीं जानवरों का पीछा करते हुए तेंदुए भटक जाते हैं और आबादी की ओर चले आते हैं। इस संबंध में वन दरोगा रामघ्यान पांडेय ने बताया कि तेंदुए के पदचिह्न जरूर मिले हैं। उसके होने के संभावित जगहों पिंजरा जंगल नाहर छपरा में लगया गया इस कार्य करने में पडरौना नगरपालिका परिषद के अघ्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल के अथक प्रयास की सराहना भी की गई।

इस दौरान वनरक्षक संदीप पटेल, वन दरोगा रामघ्यान पांडेय, शिवकुमार मिश्रा, सिंघासन चौहान, हरिकिशन चौहान, डाक्टर कृष्ण प्रताप, घर्मेन्दर यादव, ओमप्रकाश चौहान, राधेश्याम यादव, शैलैश यादव, ब्रजेश शर्मा, अंनत सिंह, मनोज केशरी, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY