रक्त की एक-एक बूंद जीवन दायिनी होती है….बालेश्वर यादव

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क कुशीनगर पडरौना नगर के आवास विकास कॉलोनी में कान्हा चैरिटेबल ब्लड बैंक के उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने किया। उन्होंने कहा कि रक्त...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

कुशीनगर पडरौना नगर के आवास विकास कॉलोनी में कान्हा चैरिटेबल ब्लड बैंक के उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने किया। उन्होंने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद जीवन दायिनी होती है रक्तदान मानवीय दृष्टिकोण से सबसे बड़ा दान है।

विशिष्ट अतिथि सीएमओ कुशीनगर सुरेश पटरिया ने कहा की 24 घंटे ब्लड सेंटर से जरूरतमंदों को रक्त दिए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी डेंगू का मरीज जिसका प्लेटलेट कम हो वह ब्लड डोनेशन के बदले कान्हा ब्लड बैंक से नि: शुल्क प्लेटलेट प्राप्त कर सकता है

इस दौरान कान्हा चैरिटेबल ब्लड सेंटर की स्थापना पर सपा जिला अध्यक्ष सुक्रुल्लाह अंसारी, समाजसेवी रवि यादव, दिनेश यादव, जेपी मद्धेशिया, डिंपल, सन्नी यादव आदि दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया।

इस इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य राम अवध यादव, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती,पूर्व विधायक प्रत्यासी विजेन्द्र पाल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिक्रमा यादव, पूर्व प्रमुख शिवशंकर यादव, युवा नेता श्रीनिवास यादव, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश प्रवीन शुक्ला, आलोक सिंह, गोलू मद्धेशिया,रामेश्वर सिंह,रामसूरत शर्मा, रवि यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY