पीड़िता दिव्यांग अल्पना ने राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। जनपद के रामकोला थानान्तर्गत सिंगहा गांव की निवासनी दिव्यांग महिला अल्पना तिवारी ने गांव के दबंगों द्वारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण कराने से रोकने व...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क
कुशीनगर। जनपद के रामकोला थानान्तर्गत सिंगहा गांव की निवासनी दिव्यांग महिला अल्पना तिवारी ने गांव के दबंगों द्वारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण कराने से रोकने व बार बार प्रताड़ित किये जाने के मामले मे पीड़िता ने राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इच्छामृत्युकी अनुमति मांगी है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडिता को न्याय दिलाने का भरोसा जताया है।

दबंगों के प्रताड़ना से अपनी जीवन समाप्त करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की गुहार लगाने वाली दिव्यांग अल्पना तिवारी का कहना है कि वह दोनो पैरो से पूर्ण रूप से विकलांग है और भाईयों पर पूरी तरह से आश्रित है। राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को सौपी गयी ज्ञापन मे कुशीनगर जनपद के रामकोला थानान्तर्गत सिंगहा गांव की अल्पना तिवारी ने कहा है कि वर्ष 2024 में उन्हे प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ था जिसका प्रथम किस्त भी अवमुक्त हो गया है। अल्पना ने कहा है कि वह अपने पैतृक भूमि पर अवमुक्त धनराशि से प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करा रही है खिड़की दरवाजा के बराबर दीवार बनकर तैयार हो गया है 27 सितम्बर-2025 को सांयकाल छह बजे सिंगहा गांव के ही अज्जू,धीरज पुत्र गण अरूण, मारकन्डेय, सत्यम पुत्र गण मनोज, अरूण व मनोज पुत्र गण मूरलीधर गोलबंद होकर हमारे घर पर धावा बोल दिया और हमारे घर में घुसकर बड़े भाई हेमन्त मणि त्रिपाठी को लात मुक्का से मारने पिटने लगे। चीख पुकार की आवाज सुनकर वह खिसक-खिसक कर मौके पर पहुची तो अज्जू द्वारा गाली गुप्ता व जान माल की घुड़की धमकी देते हुए मेरे बाल पकड़कर जमीन पर घसीटकर उक्त लोगों ने बेरहमी से मारा-पीटा और मजदूर व मिस्त्री को भद्दी-भद्दी गाली देकर भगा दिया जिससे मकान का निर्माण कार्य बंद हो गया जो आज तक निर्माण कार्य रुका हुआ है। अल्पना का यह भी आरोप है कि जाते जाते दंबंगो ने तोडफोड भी किया और मिस्त्री के सामान उठा ले गये।

राष्ट्रपति को संबोधित अपने ज्ञापन मे दोनो पैरो से दिव्यांग पीडिता ने आगे लिखा है कि घटना के दुसरे दिन मेरे भाई हेमवन्त मणि त्रिपाठी प्रार्थनापत्र लेकर रामकोला थाना गये और थानाध्यक्ष को पूरी घटना का वीडियो क्लिप दिखाते हुए तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी किन्तु थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह न तो मुकदमा दर्ज किये और न ही दबंगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई किये जिसके वजह से दबंग बेखौफ घूम-घूमकर धमकी दे रहे है।

पीडिता ने लिखा है कि थक हार कर मेरे भाई हेमवन्त मणि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार से मिले। एसीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थानाध्यक्ष रामकोला को मुकदमा पंजीकृत कर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद थानाध्यक्ष रामकोला राजप्रकाश सिंह ने कोई कार्रवाई नही किया और मेरे भाई से कहा कि मुकदमा नहीं लिखूंगा तुम न्यायालय से मुकदमा दर्ज कराओं। पीडिता का कहना है कि वह दोनों परो से विकलांग है कोई सहारा नही है, भाग दौड नहीं कर सकती है, रहने के लिए सिर पर छत नही है। ऐसी परिस्थति में जीने का कोई उददेश्य नहीं है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY