समाज कल्याण इंटर कालेज का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया

Shareकालेज के मेधावियों छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान। यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। जनपद के विशनपुरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा खेसिया मनसा छापर में स्थित समाज कल्याण इंटर कॉलेज...

कालेज के मेधावियों छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। जनपद के विशनपुरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा खेसिया मनसा छापर में स्थित समाज कल्याण इंटर कॉलेज में 28वा स्थापना दिवस एवं प्रवेश महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र वितरण किया गया।कॉलेज के प्रबंधक नंदकिशोर यादव द्वारा मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ तथा आए हुए बच्चों के अभिभावकों को भी माला पहनकर व मोमेंट देकर सम्मानित किया गया।

बीते दिनों रविवार को समाज कल्याण इंटर कॉलेज स्थापना दिवस और प्रवेश महोत्सव तथा प्रमाण पत्र वितरण सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य बजरंगी यादव ने मेधावियों को माला पहनाकर मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनकी सराहना की । इस दौरान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो इन्हें सही रास्ता दिखाने की क्योंकि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार की भी जरूरत होती है। तथा पूर्व जिपंस बजरंगी यादव ने छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने और जीवन में मिलने वाली सफलता और उज्वल भविष्य की कामना की तथा श्रीराम यादव ने कहा कि आज बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी होना आवश्यक है। जो आज के बच्चों में कम देखने को मिलती है। विद्यालय के प्रबंधक नंदकिशोर यादव ने भी अपने वक्तव्यो को साझा किया। आए हुए अतिथियों व अध्यापक गण ने पुरस्कार वितरण के बाद छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

इस दौरान देवकांत, संजय, रामप्रवेश चौधरी,एजाज अंसारी, आशीष तिवारी, प्रिन्स कुमार,अमरेश चौवे, सुभाष प्रजापति, भीषम, ज्योति, जन्नतुन नेशा, सुधा,ममता,नेहा, खुशी, पिंकी, गुंजा,बी पी शर्मा, लालबचन गुप्ता, रमाकांत पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY