कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुभारंभ

Share◆ बाबा सिधुआ स्थान पर भागवत कथा एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 24 मई और 01जून को पूर्णाहुति होगा। ◆ 02 जून को विशाल भण्डारा एवं प्रसाद ग्रहण का...

◆ बाबा सिधुआ स्थान पर भागवत कथा एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 24 मई और 01जून को पूर्णाहुति होगा।

◆ 02 जून को विशाल भण्डारा एवं प्रसाद ग्रहण का आयोजन होगा।

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। सिधुआ स्थान मन्दिर परिसर में श्रीमद भागवत कथा एवं बाबा श्री सिद्धनाथ जी महाराज के वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारम्भ शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा सिधुआ स्थान के महंथ योगेश्वरनाथ और कथावाचक आचार्य ब्रजेश महाराज जी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ भागवत कथा 24 मई से शुरु होकर 01जून को पूर्णाहुति होगा।

कलस शोभा यात्रा कठकुईया मोड़, सुभाष चौक, धर्मशाला रोड, नौका टोला, रामकोला रोड होते हुए सिधुआ स्थान मन्दिर पर आकर समाप्त हुई। हजारो की संख्या में महिला पुरूष भक्तो ने सिर पर कलश लेकर जायकारा बोलते हुए मन्दिर परिसर से लेकर नगर तक पद यात्रा किया। हाथी, घोड़ा, रथ से सुज्जित शोभा यात्रा में हजारो की संख्या में भक्तो ने भाग लिया।


महंथ योगेश्वरनाथ ने बताया कि मन्दिर परिसर में प्रत्येक दिन सांय 6बजे से 9बजे तक श्रीमद भागवत कथा होगा ।कथा की पूर्णाहूति 1 जून व 2 जून को बाबा सिद्धनाथ जी का वार्षिकोत्सव धूम-धाम के साथ मनेगा और भंडारे का आयोजन दिनभर होगा।
शोभा यात्रा के यजमान सुशील जायसवाल धर्म पत्नी नवीता जायसवाल, बसंती देवी, अयोध्या से आये शंत बालक दास जी, रामनयन दास जी रामायणी, बालक दास जी, डॉ०वीके सिंह, सुरेन्द्र सिंह, आलोक शुक्ला, शैलेश मिश्र, डॉ० देवेन्द्र मणि, अश्विनी पाण्डेय, गोविन्द मिश्र, अवधेश पाण्डेय, मनीष जायसवाल, शैलेश मिश्र, अजय जायसवाल, शैलेश उपाध्याय, पिन्टू तिवारी, चिन्टू पाण्डेय, नन्हे शुक्ला, ओमप्रकाश शुक्ला, गिरधारी दुबे, महेन्द्र दुबे, राजकपूर मद्धेशिया, मारकण्डेय चौहान, जितेन्द्र दुबे, अजय जायसवाल,प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला सहित हजारो की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY