भाजपा अगर सत्ता में आती है तो महंगाई आसमान छूयेगी…ओवैसी

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर । एआईएमआईएम राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को पडरौना के नगर खिरिया में टोला में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित किये।...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर । एआईएमआईएम राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को पडरौना के नगर खिरिया में टोला में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित किये। ओवैसी ने बीजेपी, कांग्रेस – सपा का जमकर बिरोध किया। उन्होंने कहा कि आपके घर शैतान आयेगें, आपके कान मे कहेंगे कि ओबैसी के बहकावे भाषण मे मत आना, तो आप लोग कहना ‘ थू ‘ जाओ यहा से। वह ये भी कहेगे कि स्वामी प्रसाद को वोट देने का मतलब अपना वोट गड्ढे मे डालने के बराबर है तो आप बोलना यह गड्ढा तुमने बनाया है हम उस गड्ढे को अपने वोट से भरने का काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी इसलिए जीत रही है क्योंकि समाजवादी पार्टी कमजोर है, बीजेपी इस लिए जीत रही है क्योंकि कांग्रेस मे वह दम-खम नही रहा जो पहले हुआ करता था। बीजेपी इस लिए जीत रही है क्यो बसपा अपने वसूलो को खो चुकी है। इस समय देश का हालत खराब है भाजपा अगर सत्ता में आती है तो महंगाई आसमान छूयेगी, बेरोजगारी और बढ़ेगी, देश में बदहाली की स्थिति देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी पिछले 10 वर्षों से इस मुल्क के प्रधानमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आई है. भारत के मुसलमानों का हाल बद से बदत्तर कर दिया गया है मुसलमानों में खौफ पैदा किया न
जा रहा लेकिन मुसलमान किसी से डरने वाला नही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते है। ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर झूठ बोलने का प्रतियोगिता हो तो विश्व का सारा अवार्ड नरेंद्र मोदी को ही मिल जाएगा। ओवैसी ने अपने संबोधन में मुख्तार अंसारी को जेल में जहर देकर मारे जाने और अतीक अहमद की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर संसद भेजने का आह्वान किया। जनसभा को अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने भी संबोधित किया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY