पेरियार ललई सिंह यादव की 113 वी जयंती मनाया गया

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। पेरियार ललई सिंह यादव की 113 वीं जयंती ओम साई पब्लिक स्कूल रामकोला में मनाई गई। सर्वप्रथम ललई सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। पेरियार ललई सिंह यादव की 113 वीं जयंती ओम साई पब्लिक स्कूल रामकोला में मनाई गई। सर्वप्रथम ललई सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता रामसूरत शर्मा ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विजय यादव ने कहा कि इनकी जीवन परिचय लम्बा संघर्ष से गुजरा है। पेरियार ललई सिंह यादव, पेरियार ई बी रामास्वामी नायकर के सच्चे शिष्य थे। वे आजीवन अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उनके जीवन परिचय बताते हुए समाजसेवी भगवन्त यादव ने कहा कि एक समय ललई सिंह ने ग्वालियर पुलिस और आर्मी में हड़ताल करा दी, जिसके परिणामस्वरूप 29 मार्च 1947 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. मुकदमा चला, और उन्हें पांच साल के सश्रम कारावास की सजा हुई।9 महीने जेल में रहे, और जब भारत आजाद हुआ, तब ग्वालियर स्टेट के भारत गणराज्य में विलय के बाद, वह 12 जनवरी 1948 को जेल से रिहा हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से राजेश यादव पूर्व सभासद,देवेंद्र यादव,पूर्व प्रधान भगवंत यादव, गृजेश यादव,रमेश यादव रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान विजय यादव ने की।पेरियार ललई सिंह यादव के जयंती कार्यक्रम में सुभाष गौतम, महातम यादव,संतोष यादव,सुरेंद्र यादव,शैलेश यादव,एडवोकेट पियूष यादव अन्तिम में सभा को ओमप्रकाश यादव संयोजक यादव महासभा ब्लाक अध्यक्ष व ओम साई पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सीताराम यादव ने समापन कर सबके प्रति आभार प्रकट किया उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY