151 साईं भक्तों का जत्था विश्व कल्याण हेतु शिर्डी साईं धाम मुम्बई रवाना

Shareभगवन्त यादव संवाददाता कुशीनगर विश्व कल्याण हेतु कोरोनाकाल के बाद रामकोला साईं धाम से अनवरत वर्षों के भांति इस वर्ष भी शिरडी साईं धाम मुम्बई दर्शन हेतु 151साईंभक्तो का...

भगवन्त यादव संवाददाता

कुशीनगर विश्व कल्याण हेतु कोरोनाकाल के बाद रामकोला साईं धाम से अनवरत वर्षों के भांति इस वर्ष भी शिरडी साईं धाम मुम्बई दर्शन हेतु
151साईंभक्तो का जत्था रवाना
हुआ जो साईं भक्त घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में 17 सितम्बर को ट्रेन से रवाना हुआ यह यात्रा रामकोला से गोरखपुर बनारस नासिक और शनिसिंगढ़ापुर शिर्डी साईं धाम मुम्बई तक साईं दर्शन भक्तों को करायेंगे इसके बाद पुनः भक्तों के रामकोला साईं धाम आगमन पर भब्य स्वागत व भजन भण्डारा तथा पालकी शोभायात्रा यात्रा निकाला जायेगा।
साईं भक्त घनश्याम जायसवाल ने बताया कि हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई सब है भाई भाई इस यात्रा में पुरूष महिला व बच्चे शामिल हैं जो साईं बाबा में आस्था रखते हैं इसके साथ ही शुद्ध शाकाहारी व धूम्रपान निषेध भक्तों का संदेश है श्रद्धा और सबूरी जीवन के दो मूल मंत्र हैं जो हमें जीवन की सच्ची खुशी और शांति प्राप्त करने में मदद करता हैं।
श्रद्धा पूर्वक गुरु,भगवान में आस्था रखना और अपने जीवन के मार्गदर्शक में विश्वास करना और उनकी शिक्षाओं का पालन करना।सबूरी का अर्थ संतोष है जीवन में जो कुछ भी मिलता है, उसे संतुष्ट होकर स्वीकार करना और जीवन की परिस्थितियों को बदलने की कोशिश करना ही भक्त का कार्य है।

साईं भक्त घनश्याल जायसवाल ने बताया कि कलयुग में साईं बाबा के आशीर्बचन श्रद्धा और सबुरी के माध्यम से हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और भगवान के साथ जुड़ सकते हैं। वे हमें सिखाते हैं कि हमें अपने जीवन में श्रद्धा और संतोष को बनाए रखना चाहिए और भगवान की कृपा से हमें जो कुछ भी मिलता है, उसे संतुष्ट होकर स्वीकार करना चाहिए।आगे उन्होंने बताया कि कलयुग में विश्व एकता और मानवता कायम हेतु साईं बाबा के संदेश ही मूल मंत्र है श्री जायसवाल ने बताया कि साईं का संदेश सबका मालिक एक है जनजन में यह संदेश फैलाना मेरे जीवन का मकसद उन्होंने कहा कि सतसंग भजन प्रत्येक गूरुवार को रामकोला साईं मंदिर पर भजन कीर्तन व भण्डारा सैकड़ो भक्तो के द्वारा अनवरत सालो से चलता आ रहा है जो घनश्याम जायसवाल के द्वारा कराया जाता है तथा मंदिर में अगरबत्ती धूप फल फूल मिठाई माला ही चढ़ाया जाता है । साईं दर्शन हेतु शिर्डी मुम्बई प्रत्येक साल सैकड़ो की संख्या में भक्तो को लेकर दर्शन हेतु ट्रेन से ले जाते है।घनश्याम जायसवाल ने बताया कि मानव जीवन मिला है तो शुद्ध शाकाहारी बनो तथा धूम्रपानमत करो यही समाज सुधार विश्व एकता विश्वास मानवताबादी परोपकार जीवन का लक्ष्य है। साईं बाबा की ऊदी प्रसाद लेने से ही जीवन में अद्भभूत चमत्कार होता है।

इस अवसर पर घनश्याम यादव आशीष चौधरी मंजू जायसवाल गोबिंद तिवारी फ़कीर बाबा चून्नू मिश्रा प्रमोद मिश्र विवेक जायसवाल बिकास जायसवाल आदि साईं भक्त शामिल हैं

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY