संपूर्ण समाधान दिवस का संशोधित रोस्टर जारी

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर सम्पूर्ण समाधान दिवस का पूर्व के रोस्टर मे संसोधन करते हुऐ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा नया रोस्टर जारी किया गया है जो प्रत्येक माह...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर सम्पूर्ण समाधान दिवस का पूर्व के रोस्टर मे संसोधन करते हुऐ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा नया रोस्टर जारी किया गया है जो प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को प्रात. 10.00 बजे से अपराहन 2.00 बजे तक का संशोधित रोस्टर तैयार कर निर्गत किया गया है, जिसमें नियमानुसार जिलाधिकारी / अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता की जायेगी तथा शेष तहसीलों में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस / सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 21.09.2024 को हाटा में, 05.अक्टूबर को खड्डा में, 19.अक्टूबर को पडरौना, 02 नवंबर को कसया, 16 नवंबर को कप्तानगंज, 07 दिसम्बर को तमकुहीराज, तथा 21 दिसम्बर 2024 को तहसील खड्डा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में दिनांक 21 सितंबर को खड्डा में, 05 अक्टूबर को पडरौना में, 19 अक्टूबर को हाटा में, 02 नवम्बर को तमकुहीराज में, 16 नवंबर को खड्डा में,07 दिसंबर को पडरौना में तथा 21 दिसंबर को तहसील हाटा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया की यदि निर्धारित तहसील दिवस की तिथि को यदि कोई सार्वजनिक अवकाश पढता है तो उस तिथि का तहसील दिवस अगले कार्य दिवस में आयोजित किया जायेगा ।
जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त रोस्टर के अनुसार समस्त जनपदीय अधिकारीगण समय से निर्दिष्ट तहसील के तहसील दिवस में उपस्थित होकर जन सुनवाई तथा शिकायतो का निस्तारण समयबद्वत्ता के साथ सुनिश्चित करेंगें।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY