68 वी मण्डल स्तरीय राइफल प्रतियोगिता सम्पन्न

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। जनपद के विशुनपरा ब्लाक क्षेत्र के समाज कल्याण इंटर कालेज खेसिया मे मगलवार को 68 वी मण्डलीय माध्यमिक विद्यालीय राइफल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। जनपद के विशुनपरा ब्लाक क्षेत्र के समाज कल्याण इंटर कालेज खेसिया मे मगलवार को 68 वी मण्डलीय माध्यमिक विद्यालीय राइफल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ब्लाक प्रमुख विशुनपुरा और विशिष्ट अतिथि रवि कुमार निषाद जिलाक्रीड़ा अधिकारी कुशीनगर रहे इन लोगो संयुक्त रूप से सर्व प्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि कर प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया इस प्रतियोगिता मे 14, 17, 19 वर्ष के बालक और बालिका ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम मे आये हुए अतिथियो का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य /प्रबंधक नंदकिशोर यादव ने अंग वस्त्र और बुके देकर किया।
इस कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार मिश्र किया.

उक्त प्रतियोगिता मे कुशीनगर के 14 वर्ष बालिका वर्ग मे रिमझिम गुप्ता कुशीनगर प्रथम,आकृति यादवl द्वितीय, जोया शेख तृतीय,एवं बालक वर्ग मे ऋषिकेश दूबे गोरखपुर प्रथम, हिमांशु कुमार गोरखपुर द्वितीय, रिजवान अंसारी तृतीय,17वर्ष बालिका वर्ग मे अंशिका चौधरी गोरखपुर प्रथम, रिया कुशीनगर द्वितीय, मीनांक्षी गोरखपुर तृतीय, पीप राइफल मे करीना गौतम कुशीनगर प्रथम, मुस्कान खातून कुशीनगर द्वितीय, शिल्पी कुशवाहा तृतीय, रवि प्रसाद कुशीनगर प्रथम, विपिन यादव कुशीनगर द्वितीय, आशीष कुमार तृतीय,19वर्ष बालिका वर्ग ओपन राइफल मे खुशी कुमारी गुप्ता गोरखपुर प्रथम, वंदना गुप्ता कुशीनगर द्वितीय, सीमा सिंह गोरखपुर तृतीय,एवं पीप राइफल मे ज्योति शर्मा कुशीनगर प्रथम, पूजा कुशीनगर द्वितीय, रुक्सार कुशीनगर तृतीय, एवं 19वर्ष बालक वर्ग मे शिवम गुप्ता गोरखपुर प्रथम, अवनीत राय गोरखपुर द्वितीय, आशीष दूबे देवरिया तृतीय आदि सूटरो ने सूटिंग कर स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर पवन उपाध्याय, ओमप्रकाश चौरसिया,जनार्दन दिग्विजय , विनय पाण्डेय, शैलेश, वीरेंद्र,सुबास , राजीव, राजेश, श्रीराम, सुरेंद्र, चद्रजीत, बजरंगी, हृदयानन्द, सुजीत, व्यास, अभिषेक, दिनेश, अजय, सबीर, आदि गणमान्य लोगो के आलावा विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थिति रहे।

 

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY