माता जगत जननी माँ दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी को शेयर करने वाले रामेश्वर पर मुकदमा दर्ज

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। सोशल मीडिया मे माँ दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पोस्ट को शेयर करने वाले राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा के खिलाफ...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। सोशल मीडिया मे माँ दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पोस्ट को शेयर करने वाले राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा के खिलाफ पडरौना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया है। पुलिस ने यह  कार्रवाई भाजपा नेता सूर्य प्रकाश उर्फ चिन्टू शुक्ला के तहरीर पर की है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया मंच फैशबुक पर विकास मौर्या नामक व्यक्ति ने नवरात्र के पावन पर्व पर माँ दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट किया है, जिसे राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष व नारह छपरा निवासी रामेश्वर कुशवाहा द्वारा हिन्दू समाज को आहत पहुचाने की गरज से शेयर किया गया है। इसको लेकर हिन्दू समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है। इसी कडी में भाजपा नेता सूर्य प्रकाश उर्फ चिन्टू शुक्ला ने कोतवाली पुलिस को रामेश्वर कुशवाहा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने अपने तहरीर मे कहा है कि हिन्दू जनमानस के धार्मिक भावना को आहत पहुचाने के उद्देश्य से रामेश्वर कुशवाहा ने माँ दुर्गा पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी को शेयर किया।  कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रामेश्वर कुशवाहा के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी की धारा 67 (ए), भारतीय न्याय संहिता के तहत धारा 299 दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। यहा बताना जरूरी है कि माता जगत जननी माँ दुर्गा पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिन्दू समाज खासे नाराज है।

 

यही वजह है कि जनपद के अलग अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आक्रोशित हिन्दू जनमानस रामेश्वर कुशवाहा के खिलाफ तहरीर देने की बात कह रहा है। इसी कडी मे भाजपा नेता सुशील  शर्मा ने भी पडरौना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रामेश्वर कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY