कुशीनगर।जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ चौबीस दिनो से चल रही राजनौतिक उठा-पाठक के बाद सोमवार को सदस्यों ने हरीश राणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर अध्यक्ष की कुर्सी से बेदखल कर दिया। नोडल अधिकारी के रुप मे नियुक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के निगरानी मे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संपन हुए मतदान मे हरीश राणा दो मतो से पीछे रहते हुए अपना बहुमत सबित करने मे नाकाम रहे।
पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सोमवार को जिला पंचायत के 68 मे से 64 सदस्य जिला पंचायत कार्यालय पहुचे (जबकि चार सदस्यों की सदस्यता दो दिन पर्व सीमा विस्तार क्षेत्र मे आने के वजह से निरस्त हो गई थी। )यहा नोडल अधिकारी/ न्यायिक मजिस्ट्रेट के निगरानी मे दस बजे वोर्ड की बैठक शुरु की गई। इस दौरान भारी गहमा- गहमी के बीच दोनो पक्षों ने एक दुसरे पर आरोप- प्रत्यारोप के शब्दभेदी बाण छोडे। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की गई और सभी के सहमति पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा के पक्ष मे 31 व विपक्ष मे 33 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे पडे सर्वाधिक मत के साथ ही हरीश राणा को अपनी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी से हाथ धोना पडा।
गौरतलब है कि कुशीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जिले मे एक माह से राजनीति सरगर्मी पूरे उबाल पर थी। भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुआई मे बीते माह के तीसरे सप्ताह मे जिला पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी से मिलकर अध्यक्ष हरीश राणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस सौप मतदान कराने की मांग किया था। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने डीएम के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे 39 सदस्य होने का दावा किया। इसके कुछ देर बाद ही जिला पंचायत अध्यक्ष अपने दलबल के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुचकर 35 सदस्यों के नाम की सूची सौपते हुए सदन मे पूर्ण बहुमत होने का दावा किया। बताया जाता है कि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष- विपक्ष के सुनने के बाद डीएम श्री वामसी ने चुनाव आयोग व विधिक राय लेकर सोमवार को हरीश राणा को अपना बहुमत सिद्ध करने का तिथि मुकर्रर किया था। इसी क्रम मे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संपन्न हुए मतदान मे हरीश राणा दो मत से अपना बहुमत सिद्ध करने असफल रहे जिसके वजह से उन्हें अपने अध्यक्ष की कुर्सी गंवानी पडी। हरीश राणा के खेमे मे जहा मायूसी का आलम है वही विपक्षी खेमे मे जश्न का माहौल है।
April 10, 2018
Categories
तजा खबरें
No Comment