माँ दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रहे आयोजको पर ईट-पत्थर और लाठी-डंडा से किया गया हमला

Share▪माँ दुर्गा प्रतिमा पर विशेष समुदाय के लोगो ने किया पथराव मूर्ति खंडित आधा दर्जन श्रद्धालु घायल यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर । पडरौना – कसया मार्ग से माँ...

▪माँ दुर्गा प्रतिमा पर विशेष समुदाय के लोगो ने किया पथराव मूर्ति खंडित आधा दर्जन श्रद्धालु घायल

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर । पडरौना – कसया मार्ग से माँ दुर्गा की मूर्ति लेकर जा रहे भिसवा लाला के श्रद्धालुओं पर विशेष समुदाय के लोगो ने छावनी स्थित सरस हास्पिटल के सामने लाठी-डंडा और ईट-पथरो से हमला कर दिया। हमलावरों ने जहा ट्रैक्टर – टाली पर रखी गयी माँ दुर्गा की प्रतिमा को खंडित कर दिया वही आधा दर्जन श्रद्धालुओं को पीट- पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद नाराज दुर्गा समिति के युवक खंडित दुर्गा प्रतिमा को सडक पर रोककर प्रर्दशन करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्रर्दशनकारी युवको को मान-मनौब्बल कर शान्त करने का प्रयास करती रही लेकिन नाराज युवक दोषियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई करने की जिद पर अडिग रहे। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने दस लोगो को हिरासत मे लेकर मामले को शांत कराने में जुटी रही। इस दौरान एएसपी, सीओ, सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस भारी संख्या मे जमी रही।

गौरतलब है कि रवीन्द्रनगर थानाक्षेत्र के भिसवा लाला गांव के युवक अपने गांव मे दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए पडरौना नगर के बावली चौक से ट्रैक्टर – टाली से शेर पर सवार माँ दुर्गा की प्रतिमा लेकर डीजे पर भक्तिमय गाना बजाते हुए अपने गांव जा रहे थे। आयोजक मंडल दुर्गा प्रतिमा के साथ जैसे ही कसया-पडरौना मार्ग के छावनी मुहल्ले में पहुचा तो पहले से तैयार मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक सरस हास्पिटल के सामने डीजे वाली मैजिक गाडी के आगे बाइक लगाकर रोक दिया और मैजिक चालक को गाली देते हुए गाना बंद करने की बात कही। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मैजिक चालक प्रद्युम्न कुशवाहा गाडी रोककर बाहर निकला तो उसे विशेष समुदाय के युवको ने चारो तरफ से घेरकर लाठी-डंडा से पीटना शुरू कर दिया। दुर्गा समिति के युवक कुछ समझ पाते तब तक मुस्लिम समुदाय के युवकों ने ट्रैक्टर – टाली पर भी पथराव शुरू कर दिया। नतीजतन पथराव मे जहां माँ दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गयी वही ट्रैक्टर – टाली पर बैठे 16 वर्षीय संदीप, 13 आकाश, 15 वर्षीय रामलखन, 18 वर्षीय रोहित, 15 वर्षीय अभिषेक, 27 वर्षीय विकास आदि बुरी तरह से घायल हो गये, जबकि एक दर्जन से अधिक युवक चोटिल बताये जा रहे है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब विशेष समुदाय का एक युवक मैजिक गाडी के आगे बाइक खडा कर दिया तो मैजिक सहित पीछे चल रही ट्रैक्टर – टाली भी रुक गया जिस पर एक दर्जन से अधिक आयोजन समिति के युवक दुर्गा प्रतिमा को पकडकर खडे थे। इसी दरम्यान विशेष समुदाय की कुछ महिलाएं हाथ मे ईट-पत्थर और लाठी डंडा लेकर घर से बाहर निकली और सडक के किनारे खडे अपने स्वजातीय युवको को देने लगी और देखते ही देखते उन युवको ने ट्रैक्टर – टाली पर दुर्गा प्रतिमा लेकर खड़े युवको पर पथराव करने लगे, जिसमे माँ दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गयी आधा दर्जन युवक घायल हो। बताया जाता है कि विशेष समुदाय के युवको ने श्रद्धालुओं को सडक पर दौडा-दौडा कर पिटा जिससे दर्जनों युवक चोटिल हुए है।

▪लगभग तीन घंटे तक पुलिस मान-मनौब्बल करती रही

विशेष समुदाय के खुराफाती युवको द्वारा पथराव कर दुर्गा प्रतिमा खंडित करने के बाद नाराज दुर्गा समिति के युवक मूर्ति सड़क पर रोक कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस, एएसपी सीओ, कोतवाल आदि मौके पर पहुचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए आयोजन समिति के युवको को शांत करने मे जुट गये लेकिन पीड़ित पक्ष दोषियों की गिरफ्तारी के जिद पर अडिग रहा। तकरीबन तीन घंटे तक मान-मनौब्बल का सिलसिला चलता रहा। इस दरम्यान आधा दर्जन थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंचकर ला एंड आर्डर बनाये रखने मे जूझते रहे। इधर मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस दोषियों के घरों को चिन्हित कर दस लोगो को हिरासत मे ले लिया। इसके बाद आयोजन समिति का गुस्सा शांत हुआ। खबर लिखे जाने तक आयोजन समिति के युवक सडक पर जमे रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY