सांसद ने किया पियाजियो शोरुम का उद्घाटन

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। पडरौना नगर के छावनी मे यश मोटर्स शोरूम (पियाजियो ) का शुभारम्भ रविवार को क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दूबे ने फीता काटकर किया गया।...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। पडरौना नगर के छावनी मे यश मोटर्स शोरूम (पियाजियो ) का शुभारम्भ रविवार को क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दूबे ने फीता काटकर किया गया। पियाजियो की इलेक्ट्रीक लोडर, थ्री व्हीलर कार्गो व पैसेंजर सेगमेंट में वृहद रेज की शुरुआत की गयी है।
बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय दूबे ने कहा कि इस शोरूम के खुलने के बाद पियाजियो के खरीददारों को अब अपना दिनभर का समय बर्बाद कर दुसरे शहरो मे नही जाना पडेगा, उन्हें अपने शहर में ही उनके मन पसंद वाहन उचित दर पर मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि अपने शहर मे इस शो रुम के खुलने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
कम्पनी के एरिया सेल्स मैनेजर अभिषेक गौतम व सर्विस हेड आखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक चार्जिग में लोडर व पैसेंजर 150 किमी0 जायेगी। इस की अधिकतम गतिसीमा 60 किमी प्रति घण्टा है। यह अपने आप में सबसे उत्कृष्ट इलेक्ट्रीक उत्पाद है। इसका लक्ष्य उत्तसाहवर्धन के साथ अपने यात्रियों को एक शोर मुक्त सुविधाजनक सवारी उपलब्ध कराना है। इस तरह यह नये व बदलते हुए भारत के लिए इसे एक उपयुक्त वाहन बना रहा है।

इस अवसर पर कम्पनी के प्रोपराइटर चन्द्र भूषण तिवारी, विजय तिवारी, विनोद तिवारी, फूलवदन कुशवाहा, रामानुज मिश्र चिन्टू शुक्ला, आशुतोष गोविन्द राव, संदीप मिश्रा, विज्ञान तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि, कवीन्द पाण्डेय, अखिलेश चौबे अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी ठेकेदार संघ) ज्ञान प्रकाश पाठक आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY