जिलाधिकारी ने सीएमओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। जनपद के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जहाँ देर से पहुचे मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ. सुरेश पटारिया को फटकार लगाते...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। जनपद के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जहाँ देर से पहुचे मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ. सुरेश पटारिया को फटकार लगाते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान डीएम ने गैरहाजिर चिकित्सक व कार्मिको का एक दिन वेतन रोकने व विलम्ब सें पहुचें कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। यहा हास्पिटल रजिस्ट्रेशन कक्ष के फाइलों में तमाम खामियां पाये जाने पर जिलाधिकारी ने बडी कार्रवाई करते हुए आलमारी को सील कर दिया और एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई को बीते दिनो एक हास्पिटल संचालक द्वारा सीएमओ के खिलाफ दिये गये शपथ पत्र शिकायत से जोडकर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रात: तकरीबन 10 बजकर 20 मिनट पर डीएम विशाल भारद्वाज औचक निरीक्षण करने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुच गये जहां सीएमओ डाँ.सुरेश पटारिया के विलंब से उपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने सीएमओ पर नाराज़गी जाहिर करते हुए फटकार लगाई। इसके बाद बारी-बारी से चिकित्साधिकारी कार्यालयों, जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी कार्यालय, एडिशनल सीएमओ कार्यालय, डिप्टी सीएमओ कार्यालय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय, जिला होम्योपैथी अधिकारी कार्यालय, हॉस्पिटल रजिस्ट्रेशन कक्ष तथा अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया और उपस्थिति पंजिका,अभिलेखों के रख रखाव व परिसर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जब जिलाधिकारी श्री भारद्वाज हॉस्पिटल रजिस्ट्रेशन कक्ष पहुचे और वहा उपस्थित कर्मचारी से जनपद में रजिस्टर्ड प्राइवेट हॉस्पिटलो की संख्या पूछी तो कर्मचारी सकपका गया। कर्मचारी द्वारा पंजीकृत हास्पिटलो की संख्या संबन्धित संतुष्टपूर्ण जबाब नही दिये जाने पर डीएम ने रोष व्यक्त किया। इसके बाद जिलाधिकारी , कार्यालय मे रखे गये फाइलों का अवलोकन शुरू किये और फाइलों में गठित कमेटियों के बारे में पूछताछ की। मौजूद कर्मचारी फिर एक बार जिलाधिकारी के सवालों का उचित जबाब देने में असफल रहा। नतीजतन फाइलों मे तमाम खामियां को देखते हुए डीएम ने तत्काल रजिस्ट्रेशन कक्ष के आलमारी को सील कर दिया तथा उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दरम्यान जिलाधिकारी ने सीएमओ को नियमित सभी पटलो का निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी पटल पर कोई भी पत्रावली समयावधि के उपरांत लंबित न रहें इस बात का ख्याल प्राथमिकता के आधार पर रखी जाए। जिलाधिकारी ने कार्यालयध्यक्षों से स्टाफ की उपस्थिति एवं उनके द्वारा संपादित किए जाने वाले के कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर रहे यह अधिकारी

डी एम के औचक निरीक्षण के दौरान जिला कुष्ठ अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी सहित 16 कार्मिक गैरहाजिर मिले जबकि 24 कर्मचारी उपस्थित पाये गये। इसके अलावा 23 कर्मचारी लेट-लतीफ पहुचे। गैरहाजिर अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का डीएम ने एक दिन का वेतन बाधित करने तथा विलंब से पहुचे कार्मिकों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी समेत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने,सेवा पुस्तिका अद्यतन रखने, गठित कमेटियों , हॉस्पिटल पंजीकरण अभिलेखों का उचित प्रबंधन एवं रख रखाव करने के तल्ख निर्देश दिए।

सीएमओ के खिलाफ हास्पिटल संचालक ने शपथ पत्र देकर लगाया था गभीर आरोप

बीते दिनो जिले के कोटवा बाजार स्थित खुशी हास्पिटल के संचालक व नेबुआ नौरंगिया थाना अन्तर्गत गढ़हिया बसन्तपुर निवासी राजू कुमार ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ. सुरेश पटारिया पर पांच लाख रुपये घूस मागने का गंभीर आरोप लगाया था। हास्पिटल संचालक ने अपने शपथ पत्र मे कहा था कि सीएमओ डाँ. सुरेश पटारिया स्वास्थ्य मंत्री की बेटी की शादी में पैसादेने के लिए उससे हाॅस्पिटल नवीनीकरण के नाम पर पांच लाख रुपये मांग रहे है। राजू का कहना है कि वह वर्ष 2015 से कोटवा बाजार में नियमसंगत तरीके से अपना खुशी हास्पिटल संचालित कर रहा है। वर्ष 2023 में सीएमओ द्वारा अवैध धन की मांग पूरा नही करने पर हाॅस्पिटल सील कर दिया गया था जो न्यायालय के आदेश पर खुला है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा सीएमओ कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण और हाॅस्पिटल रजिस्ट्रेशन कक्ष में पायी गयी खामियां के बाद की गई कार्रवाई को खुशी हाॅस्पिटल के संचालक राजू कुमार के शपथ पत्र शिकायत से जोडकर देखा जा रहा है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY