यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क
कुशीनगर। जनपद के रवीन्द्र नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र के मौजूदगी मे सोहरौना रिलायन्स पेट्रोल पंप के समीप गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर लक्ष्मी प्रतिमा पर फूल बरसाए। साथ ही प्रतिमा ले जा रहे लोगों को पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बेलवा मिश्र के लक्ष्मी प्रतिमा ले जाते समय आयोजक मंडल के अध्यक्ष प्रिंस मिश्र और सदस्यों के साथ एक दुसरे को पुष्पगुच्छ देकर व माला पहनाकर आपसी भाईचारे सौहार्द की मिशाल पेश किया।

इस मौके पर अध्यक्ष प्रधान संघ पडरौना के मुकेश प्रताप सिंह, भिस्वां लाला गणेशी पट्टी के प्रधान रफीक अंसारी,सफीक अंसारी, सैफुद्दीन, मुस्ताक, शमसुद्दीन, सद्दाम, वसीर अंसारी, धूम्मन प्रसाद गुप्ता, गणेश तिवारी, टीएन सिंह,भारत सिंह, अविनाश मिश्र, रविंद्रनगर थाना के उप निरीक्षक सौरभ द्विवेदी, अनुराग यादव, दशरथ कुमार, अभिलाश सिंह, कांस्टेबल अमरनाथ, परवेज अलम आदि उपस्थिति रहे।

