नपा अध्यक्ष ने सभी छठ घाट पर जाकर व्रती माताओं से लिया आशीर्वाद

Shareयदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क कुशीनगर। पडरौना नगरपालिका परिषद में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर सजे 100 से अधिक छठ घाटों पर व्रती माताओ सहित भक्तों का भीड़...

यदुवंशी टाइम्स न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर। पडरौना नगरपालिका परिषद में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर सजे 100 से अधिक छठ घाटों पर व्रती माताओ सहित भक्तों का भीड़ अद्भुत दिखा। नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपनी टीम के साथ मिलकर विगत सप्ताह भर से छठ पूजा की जिम्मेदारी संभाली हुई थी। पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने सभी छठ घाट पर जाकर व्रती माताओं बहनों से आशीर्वाद प्राप्त किया व उनका कुशलक्षेम पूछा। इसी क्रम में आज नपाध्यक्ष ने नगर के बंजारी घाट क्षेत्र में हो रहे छठ पूजन कार्यक्रम में व्रती माताओं बहनों के साथ मौजूद रहकर पूजन में प्रतिभाग किया। अपने सम्बोधन में श्री जायसवाल ने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति के धार्मिक मूल्य पूरी तरह से वैज्ञानिक आधार पर आधारित हैं।


इतने कठिन तप को करने वाली समस्त व्रती माताओं बहनों को भारतीय नारीशक्ति का उदाहरण बताते हुए उन्होंने छठ माता से समस्त नगर सहित प्रदेश और राष्ट्र के कल्याण की कामना भी की। पालिका प्रशासन द्वारा छठ घाट में व्रती महिलाओं के आवागमन के लिए 200 से अधिक निःशुल्क वाहनों के अलावा हर घाट पर चाय, पेयजल व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, टेन्ट, प्रकाश के साथ ही आपातकालीन सेवा हेतु फर्स्ट एड सुविधा को भी दुरुस्त किया गया था। साथ ही सप्ताह भर से हर घाट पर बेदियों की रँगाई, भूमि समतलीकरण सहित अन्य कार्य पहले से ही पूरे करा लिए गए थे।

इस अवसर पर सभासद भोली जायसवाल, लालपति देवी, मालती देवी, कुंती देवी, रेखा देवी, रम्भा देवी, सरोज देवी, कुसुम देवी, जानकी देवी, मीरा देवी, सुधीर मद्धेशिया, जयप्रकाश मद्धेशिया, मुकेश मद्धेशिया, अंगद मद्धेशिया, रूपेश कुशवाहा, सुनील, मैनेजर, अरुण सिंह, रामु पाण्डेय, विनय पाण्डेय, आलोक विश्वकर्मा, सुनील चौहान, पंकज पटेल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY