लोक कल्याण मेला बना मजाक

Shareलोक कल्याण मेला बना मजाक…… सूचना और उद्यान विभाग को छोड़ खाली रहा पूरा पाण्डाल ▶ कही नही दिखे मेला के नोडल अधिकारी रहे डीडीओ ▶ यदुवंशी टाइम्स न्यूज...

लोक कल्याण मेला बना मजाक……
सूचना और उद्यान विभाग को छोड़ खाली रहा पूरा पाण्डाल
▶ कही नही दिखे मेला के नोडल अधिकारी रहे डीडीओ
▶ यदुवंशी टाइम्स न्यूज व्यूरो
——————————————
कुशीनगर ।सूबे के योगी सरकार की एक वर्ष पूरा होने के एवज मे आयोजित तीन दिवसीय “लोक कल्याण” मेला  पहले दिन ही मजाक बनकर रह गया। जनपद के सूचना व उद्यान विभाग को छोड़  मेले मे कोई विभाग  उपस्थित नहीं रहा।
गौरतलब है कि जनपद मुख्यालय रवीन्द्रनगर कलेक्ट्रेट भवन के सामने स्थित बुद्धा पार्क मे आयोजित “लोक कल्याण” मेला मे तकरीबन 72 गुणे 54 फीट के एरिया मे लगाये गए पाण्डाल मे जिले के लागभग चालीस विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार के एक वर्ष की उपलब्धि के साथ साथ सरकार की जन कल्याणकारी व महत्वकांक्षी  योजनाओं को मेला के माध्यम से आम जनमानस तक पहुँचाना था। किन्तु मनबढ अधिकारियों के लापरवाही के कारण खाली पाण्डाल जिले के अधिकारियों के मनबढई की तस्वीर पेश कर रही थी। यहा सूचना एवं उद्यान विभाग को छोड़कर किसी विभाग का स्टाल देखने को नही मिला, जबकि शासन स्तर पर शुरु किए गए ” लोककल्याण मेला “को जनपद मे  सफल बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी देवीदास ने जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी व सूचना अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी निमित किया था। मजे की बात यह है कि इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम मे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी / जिला विकास अधिकारी कही दिखाई नहीं दिये । सूत्रो की माने तो सीडीओ द्वारा नामित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/ जिला विकास अधिकारी यह कह कर सरकार के इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम से दूर रहे कि हमें मेला से कोई लेना-देना नहीं है, हम कोई नोडल अधिकारी नहीं है।


▶सूचना विभाग ने वितरण किया “एक साल नई मिसाल ” पत्रिका
बुधवार को शुरु हुई तीन दिवसीय लोक कल्याण मेला में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक वर्ष की सरकार की उपलब्धि पर ’’एक साल नई मिसाल’’ नामक पुस्तक व फोल्डरों का निशुल्कः वितरण कराया गया। इस दौरान अपना पूरे स्टाफ के साथ मौजूद सहायक सूचना अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मेले के दुसरे दिन गुरुवार को सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की जनता के लिए किए गए कार्यों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रचारित व प्रसारित किया जायेगा।
▶नही दिखा इन विभागों का स्टाल
लोक कल्याण मेंले में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, आगनवाडी कौशल विकास मिशन, पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग(कृषि रक्षा), प्राथमिक विद्यालय/बेसिक शिक्षा विभाग, उ.प्र खादी ग्राम उद्योग, समाज कल्याण, अल्प संख्यक विभाग, उद्योग विभाग, महिला कल्याण विभाग तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण नेडा, विद्युत आदि विभागों का स्टॉल कही नहीं दिखा जबकि इन सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार- प्रसार किया जाना था।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY