कुशीनगर मे रेल हादसा
स्कूली वैन और ट्रेन की टक्कर मे 13 मासूमों की मौत
** दहल उठा कुशीनगर
** सीएम आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनो को दो. दो लाख देने की घोषणा की
** सीएम ने दिया मण्डलायुक्त गोरखपुर को घटना की जाच का दिया आदेश, 24 घण्टे के अन्दर मागी रिपोर्ट
* यदुवंशी टाइम्स व्यूरो
कुशीनगर । जनपद के दुदही रेलवे स्टेशन के समीप मानव रहित क्रासिंग पर गुरुवार को सुबह स्कूल वैन टाटा मैजिक के ड्राइबर की लापरवही के कारण ट्रेन के चपेट मे आयी बच्चो से खचाखच भरी स्कूली वैन की परखच्चे उड गए। हृदयविदारक इस घटना मे 13 मासूम बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल है। इनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज मे चल रहा है जहा इनकी हालत नाजूक बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जिला अस्तपताल पहुचकर मृतकों से रु-ब-रु हुए और उनके परिजनो से मिलकर शोक संवेदना व्यक्ति की। सीएम ने परिजनो को हर तरह से मदत का आश्वासन दिया। उसके बाद घटना स्थल पर पहुचकर मौके का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने मण्डलायुक्त को पूरे मामले की जांच कर चैबीस घण्टे के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया।
जानकारी के मुताबिक कुशीनगर के डिवाइन मिशन स्कूल की टाटा मैजिक वैन आज सुबह 22 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी बीच मानव रहित क्रासिंग पर थावे-बढ़नी पैसेंजर ट्रेन से वैन की टक्कर हो गई जिसमें 13 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया गया है। मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस बल पहुचकर राहत व बचाव कार्य मे जुटे रहे।
* मौके पर पहुँचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल कुमार को घटना स्थल पर भेजा है। घटना की जांच मंडलायुक्त को सौंपी गई है। सीएम योगी मृत्यु मासूमों के अन्तिम दर्शन के लिए जिला अस्पताल पहुचे। यहा मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्ति की और मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

* दर्दनाक हादसे में इन मासूमों की हुई मौत
1- अकरम पुत्र फरहान
2- करधन पुत्र हैदर निवासी पडरौना
3- अतिउल्लाह पुत्र नौशाद अंसारी निवासी कोकिलपट्टी
4- अनीस नाजिर पुत्र मोहम्मद नाजिर
5- मोहम्मद अरशद पुत्र मोहम्मद जहीर
6- मेराज पुत्र मैनुद्दीन निवासी गेरुखा
7- गोल्डेन पुत्र नौशाद निवासी कोकिलपट्टी
8- हरिओम पुत्र अंबर सिंह
9- साजिदा पुत्री हसन
10- तमन्ना पुत्री हसन निवासी बतरौली
11- मुस्कान पुत्री मैनुद्दीन
12- संतोष पुत्र अमरजीत
13- गोलू पुत्र हैदर अली
* सीएमओ ने कहा जल्दी हटाओ यह बवाल
दर्दनाक रेल हादसा के बाद आनन-फानन मे अपने बच्चो को घायल अवस्था परिजन जब जिला अस्पताल लेकर पहुचे तो यहा कोई व्यवस्था नही थी। यहा तक कि नर्स व वार्ड व्याय तक मौजुद नहीं थे। अस्पताल से सटे भिसवा गाव के ग्रामीणों के मदत से परिजन अपने घायल बच्चो को ईमरजेन्सी वार्ड मे ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इसी दौरान सीएमओ डाण् अखिलेश कुमार मौके पर पहुचे और वहा मैजूद स्वास्थ्यकर्मी से बोले जल्दी हटाओ यह बवाल। उसके बाद प्राथमिक उपचार की औपचारिकता पूरा सभी घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। ऐसे मे यह सवाल उठना लाजमी है कि हर मरीज को रेफर ही करना है तो फिर करोडो रुपये के लागत से बने जिला अस्पताल का औचित क्या है
* सौ किमी खाली कराया गया ट्रैफिक
हादसे में घायल बच्चों को गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बच्चों को घटनास्थल व जिला अस्पताल से गोरखपुर ले जाने के लिए 100 किमी ट्रैफिक खाली कराया गया। आनन-फानन में हाईवे के सभी थानेदारों को तैनात कर दिया गया। चैकी इंजार्ज और सिपाही भी जगह.जगह खड़े रहे। एक जगह से घायलों के पास होने के बाद अगली जगह की लोकेशन सभी एक दूसरे को बता रहे थे। इस कारण काफी कम समय में कुशीनगर से गोरखपुर घायल बच्चो पहुचाया जा सका।
* उठ रहे है सवाल
कुशीनगर हादसे में 13 बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद मानव रहित क्रासिंगों को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि गोरखपुर-बस्ती मंडल में मानव रहित क्रासिंग पर पूर्व मे भी ऐसे दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। लेकिन गुरुवार सुबह कुशीनगर में हुई दुर्घटना के लिए काफी हद तक ड्राइवर की लापरवाही इस घटना की सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है।
* मासूमो की मौत की खबर सुन स्कूल के प्रबंध व प्रिसिंपल फरार
कहना न होगा कि स्कूल प्रशासन की संवेदनहीनता की तस्वीर उस समय देखने को मिली जब किसी ने हृदयविदारक इस घटना की उन्हें जानकारी दी। चर्चा-ए-सरेआम है इस हादसे की सूचना मिलने के बाद स्कूल प्रशासन घटना स्थल पर पहुचने के बजाय आनन-फानन मे स्कूल बन्द करके प्रिंसिपल और प्रबंध फरार हो गए है।
* बिना मान्यता का चल रहा था स्कूल
इस हादसे के बाद यह बात भी सामने आ रही है कि डिवाइन पब्लिक स्कूल के नाम से वर्षो से संचालित यह विद्यालय बिना मान्यता के अवैध तरीके से चल रहा था। अब सवाल यह उठता है कि सीएम योगी द्वारा अवैध विद्यालयो पर शिकंजा कसने के बावजूद जनपद मे बिना मान्यता के विद्यालय कैसे संचालित हो रहे है।
* बैन ड्राइवर ने लगा रखा था ईयरफोन
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिस मानव रहित क्रासिंग पर यह हादसा हुआ वहां गेट मित्र तैनात था। उसने स्कूल वैन को क्रासिंग पार करते देखा तो चिल्लाते हुए आती हुई ट्रेन की तरफ इशारा किया। गेट मित्र आवाज देता रहा लेकिन कान में हेडफोन लगाए ड्राइवर ने उसकी आवाज नही सुनी। ड्राइवर को अपनी लापरवाही की वजह से उसे सीवान की तरफ से आती 55075 अप ट्रेन के इतने नजदीक आ जाने का एहसास ही नहीं हुआ और देखते.देखते उसकी वैन ट्रेन से जा टकराई।
* शहर से लेकर गावं गम में डूबा
रेल हादसे में 13 मासूमों की मौत ने दुदही कस्बा सहित कुशीनगर जनपद को मातम में तब्दील कर दिया। शहर से लेकर गाव पूरी तरह गम में डूबा रहा। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिन परिवारों ने अपने बच्चे गंवाएं वहां कोहराम मचा हुआ है ! शायद ही कोई पत्थर दिल इंसान हो जिसे इस घटना ने झकझोर न रख दिया हो । बुद्ध की परिनिर्वाणस्थली गुरुवार को पूरी तरह शोक में डूबी नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिसके भी कान में दिल दहला देने वाली घटना की सूचना सुनाई पडी वह सीधे घटनास्थल की ओर दौड पडा। गुरुवार को जब दुदही क्षेत्र के पांच गांवों से 13 स्कूली बच्चों के शव जब उठाए गए तो पूरा क्षेत्र गम की चादर में लिपट गया। सुनाई दे रहीं तो केवल सिसकियां। बाप के कंधे पर अपने बेटे.बेटियों की मौत के दर्द का बोझ को इस कदर बयां कर रही थीं कि हर देखने वाली आंखे खुद.बखुद नम हो जा रही थीं।
* तीन अधिकारी निलंबित, स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज
सूबे की मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर हादसे को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टिया दोषी पाते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इसमे कुशीनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव को लापरवाही बरतने के आरोप में जहां निलंवित किया गया है वही इस दुर्घटना के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी ठहराते हुए दुदही के खण्ड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर को भी निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के एआरटीओ इन्फोर्समेण्ट राजकिशोर त्रिवेदी को भी निलंवित करने का आदेश दिया है। जबकि सीएम नंे परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चैहान दुर्घटना के उत्तरदायी पाये जाने पर निलम्बित करने का निर्देश दिया । साथ ही इसके डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य करीम जहान खान पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने को कहा है।
* एक परिवार ने तीन तो चार परिवार ने दो-दो बच्चे खोए
कुशीनगर के दुदहीं मानव रहित फाटक पर डिवाइन मिशन स्कूल की बस के दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा 3 परिवारों ने अपने दो-दो मासूम बच्चों को खो दिया है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को ढ़ाढ़स बधाने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्वयं पर संयम नहीं रख पाए और भावुक हो गए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
* इन्हें कराया गया मेडिकल कालेज में दाखिल
कुशीनगर जिला अस्पताल से चार बच्चों की गम्भीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर किया गया। मेडिकल कालेज में उपचार के लिए स्कूली छात्र कृष्णा, तालीम, समीर और रोशनी को लाया गया है। इसके अलावा स्कूल बस को चला रहे चालक को भी मेडिकल कालेज में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है जहा सभी की हालत काफी गंभीर है।
* हादसे के बाद रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
कमर्शियल कंट्रोल वाराणसी.
05422224742
स्टेशन अधीक्षक सीवान .
09771443944
स्टेशन अधीक्षक कप्तानगंज.
9559715398
स्टेशन अधीक्षक देवरिया.
9794843924
स्टेशन अधीक्षक पडरौना.
9838784742
* सीएम योगी ने जताया दुख, 2-2 लाख आर्थिक मदत देने की घोषणा की
इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को राहत व बचाव कार्य में जुटने का निर्देश दिया है। सीएम ने मृतकों और घायल बच्चों के परिजनों 2.2 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। साथ ही गोरखपुर के कमिश्नर को इस हादसे के जांच के आदेश दिए हैं।
* भाषण बीच में रोककर पीएम मोदी बोले. दोषियों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई.
पीएम मोदी ने कुशीनगर रेल हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पीएम मोदी आज सुबह कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से नमो एप के जरिए बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यूपी के कुशीनगर में हुए हादसे पर शोक संवेदना व्यक्ति करते हुए कहा कि इस हादसे के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। इस कठिन परिस्थिति में भगवान उन माता-पिता को हौंसला देए जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है।
* रेलवे प्रवक्ता ने कहा
रेलवे प्रवक्ता वेद प्रकाश ने बताया कि बच्चे डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र थे। वैन सीवान से गोरखपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन य55075द्ध से टकराई। अधिकारियों ने बताया कि पहले हादसे में वैन चालक के मारे जाने की सूचना थीए लेकिन वह जीवित है और उसका इलाज चल रहा है। रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक वैन में 10 साल की उम्र तक के करीब 20 बच्चे सवार थेए जो स्कूल जा रहे थे
* जनसंपर्क अधिकारी बोले
उत्तर पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने कहा कि हादसा सुबह लगभग सवा सात बजे विशनुपुरा थानाक्षेत्र के दुदुई रेलवे स्टेशन के पास मानव रहित क्रासिंग पर हुआ। उन्होंने बताया कि क्रासिंग संख्या.45 पर क्रासिंग मित्र तैनात था जिसने वैन ड्राइवर को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रूका और क्रासिंग पार करने की कोशिश की और वैन बीच पटरी पर अचानक पहुंच कर बंद हो गई जिससे यह हादसा हो गया।
* पीयूष गोयल ने दिए घटना की जांच के आदेश
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सभी मृतकों के परिजन को दो.दो लाख रूपया मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कियाए श्स्कूली बच्चों के मौत की दुखद खबर मिली है। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना का जांच करने का आदेश दिया है।
* रेल मंत्री ने भी किया दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदत की घोषणा
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी मृतक बच्चों के परिजनों को रेलवे की ओर से दो.दो लाख रूपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
8 अखिलेश ने कहा मन दुखी है
कुशीनगर हादसे पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि बच्चों की हादसे में मौत से मन बहुत दुखी है।