यदुवंशी टाइम्स कुशीनगर …….अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बीती रात पुलिस महकमे में बहुत बड़ा फेरबदल किया है। जिसमे दो कि थानेदारी छीन ली गई हैए वहीं तीन को नया प्रभार दिया गया हैए जबकि कुल 9 यह एस एच ओ को इधर से उधर भी किया गया है
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बढ़ रहे अपराध पर अंकुश नहीं लगने से नाराज प्रशासन ने नौ एस एच ओ को इधर से उधर कर दिया है। जिसमें विनय कुमार पाठक को कसया थाने से हटाकर हाटा कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। वेद प्रकाश राय को हाटा कोतवाली से कसया का थानेदारी, कमलेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से पटहेरवा के लिए भेजा गया है। बब्बन सिंह को पटहेरवा से क्राइम ब्रांच, निर्भय कुमार सिंह को स्वाट टीम से नेबुआ नौरंगिया, श्री प्रकाश यादव को जो नेबुआ नौरंगिया में थानेदार रहे उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। दिलीप पांडे को प्रभारी डीसीआरबी से हनुमान गंज थाने का प्रभार दिया गया है। अरुण कुमार को हनुमानगंज से अहिरौली बाजार, राकेश कुमार सिंह को अहिरौली थाने से पुलिस लाइन बुला लिया गया है। थानेदारों के हुए फेरबदल से उम्मीद है कि अब यह लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करते हुए अपराध पर पूर्णतः रोक लगाने पर सक्षम साबित होंगे।