May 19, 2018
कुशीनगर के तमकुहीराज में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने 15 मिनट के कार्यक्रम में साढ़े तीन अरब रुपये की 48 परियोजनाओ का लोकार्पण व शिलान्यास किया।मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कुशीनगर संसदीय क्षेत्र और देवरिया सहित प्रदेश के सभी जिलों का समग्र विकास करना प्राथमिकता बताया। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कार्यकर्ताओं के हितों को सर्वोपरि बताते हुए खुले रूप से अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत दी कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।और उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातें प्रमुखता से सुनने व समाधान कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र, सांसद रविन्द्र सिह कुशवाहा, विधायक रजनीकांत मणि, पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी, रामानंद बौद्ध, कमलेश शुक्ल, जनमेजय सिह, जिलाध्यक्ष कुशीनगर जेपी शाही, देवरिया महेंद्र सिंह यादव सहित आयोजक मंडल के विजय राय, वशिष्ठ राय, जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, डा पीके राय, अजय तिवारी, प्रेमचन्द मिश्र, प्रदीप श्रीवास्तव, अखिलेश दास, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
Categories
तजा खबरें
No Comment